28 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र: निलोत्पल मृणाल ने 'सुशांत केस में क्लोजर रिपोर्ट' को 'सीबीआई' से...

महाराष्ट्र: निलोत्पल मृणाल ने ‘सुशांत केस में क्लोजर रिपोर्ट’ को ‘सीबीआई’ से सार्वजनिक करने की मांग!

सुशांत सिंह राजपूत मामले को सीबीआई द्वारा बंद करने पर निलोत्पल मृणाल ने  कहा, "हर कोई शख्स बोल रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है। मैं खुद बिहारी हूं और कोई भी बिहारी हार नहीं मानता है।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र का चर्चित सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की मौत किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक षड्यंत्र से नहीं हुई है। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को लेकर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए अभियान शुरू करने वाले निलोत्पल मृणाल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा सीबीआई ने जिस आधार पर रिपोर्ट पेश की है, उसे सार्वजनिक किया जाए।

सुशांत सिंह राजपूत मामले को सीबीआई द्वारा बंद करने पर निलोत्पल मृणाल ने  कहा, “हर कोई शख्स बोल रहा है कि उसने (सुशांत सिंह राजपूत) आत्महत्या की है। मैं खुद बिहारी हूं और कोई भी बिहारी हार नहीं मानता है। ऐसी भी कोई स्थिति नहीं थी, जिससे लगे कि मर जाएं। मुझे लगता है कि सीबीआई को उस दौरान जिस तरह से केस सौंपा गया था, उसके मुताबिक ही उन्होंने अपना फैसला दिया है। अब उनका (सुशांत सिंह राजपूत) परिवार ही इस पर कोई फैसला लेगा।”

निलोत्पल मृणाल ने आगे कहा, “अगर सुशांत की मौत आत्महत्या से हुई है और सीबीआई को कोई सबूत मिला है, तो उन्हें इसका खुलासा करना चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि उनके पास इसे साबित करने वाले सबूत क्या हैं।”

उन्होंने तत्कालीन सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “कोई भी सरकार यह नहीं चाहेगी कि उसकी बुराई हो या फिर कोई कमी देखी जाए। पहले सुशांत सिंह केस की जांच मुंबई पुलिस ने की और इसके बाद बिहार पुलिस आई। इसके बाद फ्लैट को रेंट पर दिया गया और बाद में सीबीआई को जांच सौंपी गई।

उस फ्लैट की करीब 200 से अधिक बार क्लीनिंग की गई। अब सीबीआई तो यही फैसला देगी कि वो जगह पूरी तरह से साफ थी। मुझे लगता है कि अब सीबीआई को बताना चाहिए कि किन कारणों से उन्होंने ये फैसला दिया है। मैं एक बार फिर कहूंगा कि बिहारी कभी नहीं मरता है। इसलिए मैं नहीं मान सकता कि सुशांत सिंह ने सुसाइड किया है।”
यह भी पढ़ें-

UP: संभल में जामा मस्जिद के प्रमुख से पूछताछ,भाई ने कार्रवाई को बताया ‘असंवैधानिक’!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,149फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें