32 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियामहाराष्ट्र: तुर्किये सेब बहिष्कार पर पुणे के कारोबारी को मिली धमकी!

महाराष्ट्र: तुर्किये सेब बहिष्कार पर पुणे के कारोबारी को मिली धमकी!

पुणे में कृषि उत्पाद बाजार समिति के व्यापारी सुयोग ज़ेंडे ने दावा किया कि तुर्किये से सेब के व्यापार का बहिष्कार करने के आह्वान के बाद मुझे धमकी मिली है।

Google News Follow

Related

तुर्किये (तुर्की) में हाल ही में भारत-विरोधी गतिविधियों और इजरायल विरोधी रुख को देखते हुए कई भारतीय नागरिकों और व्यापारियों ने तुर्किये से आने वाले उत्पादों के बहिष्कार की अपील की है। इस सिलसिले में पुणे के एक प्रमुख फल व्यापारी ने तुर्किये से आयातित सेब के बहिष्कार की सोशल मीडिया पर खुली वकालत की थी। लेकिन इसके बाद उन्हें अज्ञात लोगों से धमकी भरे कॉल और संदेश मिलने लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार, व्यापारी का नाम गोपनीय रखा गया है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे देशहित में यह कदम उठा रहे हैं और डरने वाले नहीं हैं। धमकी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है। व्यापारी का कहना है कि वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि लोग विदेशी उत्पादों की जगह देशी फलों को प्राथमिकता दें, खासकर जब किसी देश की नीति भारत या उसके सहयोगियों के विरुद्ध हो।

इस घटना पर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई लोगों ने व्यापारी के समर्थन में ट्वीट और पोस्ट किए हैं और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की बात कही है। वहीं कुछ व्यापारिक संगठनों ने सुरक्षा की माँग की है, ताकि देशहित में बोलने वालों को डराया न जा सके।

वही, दूसरी ओर पाकिस्तान का समर्थन करना तुर्किये को भारी पड़ रहा है। तुर्किये के सेब और मॉर्बल का भारतीय व्यापारियों द्वारा बहिष्कार किया जा रहा है। वहीं, पुणे में तुर्किये के सेब का बहिष्कार करने के आह्वान के बाद पुणे के एक व्यापारी को पाकिस्तान से धमकी मिली है।

बता दें कि पुणे में कृषि उत्पाद बाजार समिति के व्यापारी सुयोग ज़ेंडे ने दावा किया कि तुर्किये से सेब के व्यापार का बहिष्कार करने के आह्वान के बाद मुझे धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि आज सुबह लगभग 9 बजे, मुझे अपने फोन पर कॉल आने लगे, लेकिन मैंने फोन नहीं उठाया।
बाद में मुझे एक वॉयस नोट मिला। इसमें भारत के लिए अपशब्द थे और कहा गया था कि हम पाकिस्तान या तुर्किये को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते। उन्होंने बताया कि मैंने धमकियों का जवाब देते हुए वॉयस नोट भेजा है।
यह भी पढ़ें-

टीएमसी विधायक तापस साहा का ब्रेन हैमरेज से निधन! ममता के थे करीबी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें