अभिनेत्री ने आईएएनएस से कहा, “मैं खुद को याद दिलाती हूं कि मुश्किल समय आना भी ठीक है। व्यायाम करना, कृतज्ञता का अभ्यास करना और अपनी खामियों को स्वीकार करना मुझे हमेशा अपने मूल में वापस लाता है।”
मलाइका अरोड़ा अपने फैंस के बीच अपनी कमाल की फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वो अक्सर ट्रेंड सेट करने में आगे रहती हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि वह कैसे आराम से ग्लैमर और कंफर्ट के बीच संतुलन बनाती हैं। बा, “मैं ग्लैमर को अपने आराम यानी कंफर्ट पर भारी नहीं पड़ने देती हूं।
मलाइका अरोड़ा को योग करना काफी पसंद है। इसके जरिए वो खुद को फिट रखती हैं। कुछ दिनों पहले एक पोस्ट में उन्होंने सूर्य नमस्कार से होने वाले फायदों के बारे में बताया था। साथ ही इसे आसानी से कैसे किया जाए यह भी समझाया था।
मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और डांसर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1990 के दशक में एमटीवी इंडिया के लिए वीजे के रूप में की थी।
डायमंड लीग फाइनल: जूलियन वेबर ने नीरज को पछाड़कर खिताब जीता!
