26 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनियालखनऊ में गिरफ्तार आतंकियों के निशाने पर थे BJP के कई बड़े...

लखनऊ में गिरफ्तार आतंकियों के निशाने पर थे BJP के कई बड़े नेता

Google News Follow

Related

लखनऊ। लखनऊ में छिपे आतंकियों के निशाने पर BJP के कई बड़े नेता थे। इन आतंकियों को दुबग्गा रिंग रोड पर सीते बिहार इलाके में गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और प्रेशर कुकर बम बरामद किया गया है।बताया जा रहा है कि एटीएस के घर में घुसते ही आतंकियों ने कई दस्तावेज और नक़्शे जला दिए। कई दस्तावेज कब्जे में ले लिए गए है।

एटीएस ने रविवार सुबह 10 बजे यहां शाहिद के गैराज, रियाज़ और सियाज के घर पर छापा मारा। यहां से दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद एटीएस ने मलिहाबाद में शाहिद के मूल आवास पर भी एटीएस ने छापा मारा। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी छापेमारी की जा रही है। शाहिद से एटीएस से पूछताछ कर रही है। शाहिद 12 साल से यहां गैराज खोल रखा है। वह पहले मलिहाबाद में रहता था फिर दुबई चला गया था। वहां से लौटने के बाद वो गैराज के पीछे बने मकान में रहने लगा था। बताया जा रहा है कि एटीएस के घर में घुसते ही उसने कई दस्तावेज और नक़्शे जला दिए। कई दस्तावेज कब्जे में ले लिए गए है। एटीएस ने मंडियांव में भी छापेमारी की।एटीएस की इस छापेमारी से आसपास हड़कम्प मच गया। एटीएस का दावा है कि अलक़ायदा से जुड़े ये आतंकी लखनऊ और यूपी के अन्य इलाकों में सीरियल ब्लास्ट करने की तैयारी में थे। पड़ोसियों का कहना है कि ये लोग ज़्यादा किसी से बोलते नहीं थे पर कोई संदिग्ध बात कभी देखी नहीं गई।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,281फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें