28 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमदेश दुनियाPM Modi birthday: "आपको हमारी उमर लग जाय"

PM Modi birthday: “आपको हमारी उमर लग जाय”

Google News Follow

Related

वाराणसी। काशी नगरी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 71वें जन्म दिवस पर उत्सवी रूप धारण करेगी। संपूर्ण काशीवासी “आपको हमारी उमर लग जाय” के संकल्प के साथ अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर अपने प्रिय सांसद के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करेंगे। इसके लिए व्यापक तैयारियां शुरू हैं। काशी विद्यापीठ परिसर स्थित भारत माता मंदिर को 71 हजार दीपकों से जगमगाने का निर्णय लिया गया है। 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन है।

भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि देशवासी इस बात को कभी भूल नहीं सकते कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमे शौचालय दिया,आवास दिया, खाना बनाने के लिए गैस दिया, हम भी अपने घरों में दिया जलाकर न सिर्फ उनको शुभकामना देंगे अपितु उनकी लंबी आयु की कामना भी करेंगे। ‘सेवा ही समर्पण’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ, मीडिया, सोशल मीडिया, आइटी, जनप्रतिनिधि, जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठकें क्रमशः गुलाब बाग एवं सर्किट हाऊस में हो चुकी हैं। इनमें कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ व अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। 21 दिवसीय आयोजित होने वाले इस पूरे कार्यक्रम का संयोजक क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया को बनाया गया है। पीएम का संसदीय क्षेत्र है बनारस। यहां से वह दूसरी बार चुनाव जीते हैं।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें