बेंगलुरु में ​बारिश​ ने मचाई तबाही​​,​​ ऑरेंज अलर्ट जारी

बेंगलुरु में भारी बारिश ने बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है|इसके चलते मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बेंगलुरु में ​बारिश​ ने मचाई तबाही​​,​​ ऑरेंज अलर्ट जारी

Rain wreaks havoc in Bangalore, Meteorological Department issued Orange Alert

देश के कई राज्यों में लू चल रही है तो वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश​ और बाढ़ की चपेट में हैं​​। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा राज्यों में पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है|इस बीच असम, बेंगलुरु और केरल जैसे राज्यों में बारिश ने कहर बरपाया है|बेंगलुरु में भारी बारिश ने बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है|इसके चलते मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

असम में बाढ़ ने जहां पहले ही गंभीर​​ स्थिति पैदा कर दी है, वहीं कर्नाटक में भी बारिश ने कहर बरपा रखा है|​​ भारी बारिश ने ​ ​बेंगलुरु में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। बारिश के पानी में कई वाहन जलम​​ग्न हो गए हैं। रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। सड़कें जलमग्न​​ हैं। लोगों के घरों में पानी भर गया है। साथ ही कुछ जगहों पर घुटने तक पानी की तस्वीर भी है।

बाढ़ का पानी घर में घुसने से सामानों​ को ​काफी नुकसान हुआ​ ​है। बाढ़ के कारण ​​बेंगलुरू शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।​ ​कर्नाटक सरकार ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है|

यह भी पढ़ें-

50 फीट की ऊंचाई नीचे से गिरा, ड्रॉप टॉवर का झूला​

Exit mobile version