23 C
Mumbai
Friday, January 9, 2026
होमदेश दुनिया​बंगाल की खाड़ी में चक्रवात​: आरेंज एलर्ट और महाराष्ट्र ​भी​​​ प्रभावित ?​

​बंगाल की खाड़ी में चक्रवात​: आरेंज एलर्ट और महाराष्ट्र ​भी​​​ प्रभावित ?​

तूफान पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। यह धीरे-धीरे चक्रवात में तब्दील हो रहा है। आज तूफान के दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट तक पहुंचने की संभावना है।

Google News Follow

Related

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती स्थिति बनी है। इस स्थिति के चलते मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है| मौसम विभाग ने तमिलनाडु राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है| कुछ जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। चक्रवात की स्थिति के कारण महाराष्ट्र में ठंड का प्रकोप कम होगा, वहीं कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे चक्रवात की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में आज चक्रवाती तूफान के उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका है। इसके चलते मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना जताई है| तूफान पिछले छह घंटों में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा है।

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज तमिलनाडु के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है| शुक्रवार को 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है| बारिश की चेतावनी के चलते तमिलनाडु के तिरुवरुर और तंजावुर जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

यह तूफान पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। यह धीरे-धीरे चक्रवात में तब्दील हो रहा है। आज तूफान के दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह तमिलनाडु, पुडुचेरी को पार कर 10 दिसंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा। इस दौरान हवा की गति 65 किमी प्रति घंटे से 85 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-

गुजरात, हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे !​,​ आज​ हो रही है ​मतगणना ​ 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,472फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें