28 C
Mumbai
Sunday, March 15, 2026
होमक्राईमनामामिर्जापुर: जरगों बांध पर युवक की संदिग्ध मौत, ठेकेदार पर हत्या आरोप!

मिर्जापुर: जरगों बांध पर युवक की संदिग्ध मौत, ठेकेदार पर हत्या आरोप!

गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। 

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित जरगों बांध में मछली पकड़ने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान इमिलिया कला निवासी प्रदीप पटेल पुत्र नक्खर पटेल नामक युवक के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बांध का ठेका संभालने वाले ठेकेदार के आदमियों ने युवक को जबरन डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदीप पटेल पुत्र नक्खर पटेल नामक युवक रोज़ाना की तरह घटना के दिन भी बांध पर मछली मारने गया था। इस दौरान उसकी ठेकेदार के आदमियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि ठेकेदार पक्ष के लोगों ने युवक को पकड़कर पानी में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव बाहर निकालते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों ने ठेकेदार की खड़ी गाड़ी को जमकर तोड़फोड़ करते हुए बांध क्षेत्र में हंगामा भी किया और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें-

‘वोटर अधिकार यात्रा’ को सरावगी ने ‘पीएम-सीएम बनाओ यात्रा’ बताया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,035फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें