26 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमदेश दुनियामुलायम ने लगवाई वैक्सीन,बेटे अखिलेश ने कहा था BJP का टीका

मुलायम ने लगवाई वैक्सीन,बेटे अखिलेश ने कहा था BJP का टीका

Google News Follow

Related

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भले ही अब तक वैक्सीन न लगवाई हो, लेकिन सोमवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कोरोना के टीके की पहली डोज ले ली हैं। गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में मुलायम सिंह यादव ने कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने राजधानी लखनऊ स्थित लोकबंधु अस्पताल पहुंच न सिर्फ कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी, बल्कि इस दौरान देश में बनी वैक्सीन की जमकर तारीफ करते हुए अन्य लोगों से भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाकर कोरोना को हराने की अपील की है।

इसी साल जनवरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि मैं बीजेपी की वैक्‍सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं, जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को फ्री में टीका लगेगा, हम बीजेपी की वैक्‍सीन नहीं लगवा सकते। बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था। कोरोना की दूसरी लहर के बाद अखिलेश यादव के सुर बदले और वह सभी लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने की वकालत करने लगे।

बीजेपी ने ये ट्वीट कर अखिलेश पर कसा तंज
भारतीय जनता पार्टी ने एक ट्वीट के जरिये मुलायम सिंह यादव की फोटो ट्वीट करते हुये लिखा कि, मुलायम सिंह जी ने भाजपा की वैक्सीन लगवा ली। अब वो भाजपा का प्रचार कर रहे हैं या अपने पुत्र द्वारा फैलाये गये भ्रम को तोड़ रहे हैं। बीजेपी ने इस ट्वीट के जरिये अखिलेश पर तंज कसा।

 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,086फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें