37 C
Mumbai
Monday, March 9, 2026
होमदेश दुनियानवरात्रि विशेष: झील के बीच स्थित ताल बराही मंदिर की अद्भुत महिमा!

नवरात्रि विशेष: झील के बीच स्थित ताल बराही मंदिर की अद्भुत महिमा!

नेपाल में झीलों के बीचो-बीच मां दुर्गा के उग्र रूप की पूजा की जाती है, जहां तक पहुंचने के लिए भक्तों को नाव का सहारा लेना पड़ता है।

Google News Follow

Related

भारत देश में मां दुर्गा को समर्पित कई शक्तिपीठ और सिद्धपीठ मंदिर हैं, जहां मां के अलग-अलग अवतारों की पूजा होती है। हमारे देश के अलावा, नेपाल की भूमि पर भी मां दुर्गा को समर्पित कई मंदिर मौजूद हैं, जहां नवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा और अनुष्ठान होते हैं।
नेपाल में झीलों के बीचो-बीच मां दुर्गा के उग्र रूप की पूजा की जाती है, जहां तक पहुंचने के लिए भक्तों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। हम बात कर रहे हैं वराह देवी मंदिर (ताल बराही मंदिर) की। नवरात्रि के समय इस मंदिर में भक्तों की भारी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है।

नेपाल में मां दुर्गा के उग्र रूप वराह देवी का प्रसिद्ध मंदिर है। माना जाता है कि मां के दर्शन मात्र से ही शत्रुओं का नाश हो जाता है। मंदिर पोखरा की फेवा झील में स्थित एक छोटे से द्वीप पर बना है और प्राचीन समय से भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा कर रहा है।

मंदिर के हर दरवाजों पर मन्नतों के धागे बंधे हैं, जिससे भक्तों की अटूट विश्वास का पता चलता है। खास बात यह है कि मंदिर सिर्फ हिंदुओं की आस्था का ही प्रतीक नहीं है, बल्कि बौद्ध धर्म से जुड़े लोग भी मंदिर में अनुष्ठान करने आते हैं और खासतौर पर नवरात्रि के समय मंदिर में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है।

कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण राजा कुलमंदन शाह ने अपने स्वप्न के फलस्वरूप करवाया था। राजा कुलमंदन शाह के मां वराही देवी ने दर्शन कर मंदिर के निर्माण का आदेश दिया था। मंदिर का निर्माण पारंपरिक पैगोडा शैली में किया गया है, जिसमें लकड़ी, ईंट और विशाल पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर का परिसर इतना बड़ा है कि इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ सकते हैं। फेवा झील की यात्रा के दौरान भक्त नौका विहार और मंदिर भ्रमण दोनों का आनंद लेते हैं।

दुर्गा पूजा के दौरान और शनिवार को हजारों पोखरा निवासी देवी की पूजा करने के लिए ताल बराही मंदिर आते हैं। यह मंदिर नेपाल में अपनी तरह का इकलौता मंदिर है, क्योंकि यह पूरी तरह से एक झील के भीतर बना है और इसमें कोई भूमि मार्ग नहीं है। मंदिर तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।

यह भी पढ़ें-

OpenAI के रोबोटिक्स प्रमुख का इस्तीफा, पेंटागन द्वारा एआई निगरानी पर उठाए सवाल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,029फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें