नेपाल विमान दुर्घटना: 32 मरे, मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना, बचाव कार्य जारी
दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान में 72 लोग सवार थे। इसमें 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य शामिल हैं।
Team News Danka
Published on: Sun 15th January 2023, 01:10 PM
Nepal plane crash: 32 dead, death toll likely to rise, rescue operations underway
नेपाल का यति एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पोखरा इलाके के पास एक विमान हादसा हुआ है| दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान में 72 लोग सवार थे। इसमें 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इस घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीर सामने आई है। विमान हादसे के बाद भारी मात्रा में धुआं और आग लगने के कारण बचाव अभियान में कठिनाई होती दिख रही है| मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में दस विदेशी नागरिक सफर कर रहे थे। इसमें पांच भारतीय थे।
#WATCH | A passenger aircraft crashed at Pokhara International Airport in Nepal today. 68 passengers and four crew members were onboard at the time of crash. Details awaited. pic.twitter.com/DBDbTtTxNc
यह बात सामने आई है कि यति एयरलाइंस की एटीआर-72 फ्लाइट ने खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरी। मिली जानकारी के मुताबिक विमान को पायलट कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे|विमान पोखरा के सेती खोच में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके बाद विमान में आग लग गई। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। कई लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।