29 C
Mumbai
Wednesday, March 11, 2026
होमदेश दुनियादेश में अराजकता फैला रहा न्यूजक्लिक पोर्टल,विदेशों से हो रही फंडिंग: पात्रा

देश में अराजकता फैला रहा न्यूजक्लिक पोर्टल,विदेशों से हो रही फंडिंग: पात्रा

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। BJP ने समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक पर बड़ा आरोप लगाते हुए विदेशों से फंडिंग का आरोप लगाया है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है, “पोर्टल को विदेशों से फंडिंग किए जा रहे हैं। न्यूजक्लिक खास एजेंडे के तहत देश में काम कर रहा है।”आगे भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है, “ये पोर्टल विदेशी टूटकिट का हिस्सा है। देश में अराजकता फैलाने की साजिश है और इसी के लिए न्यूजक्लिक की तरफ से काम किया जा रहा है।विदेशों से आए फंडों का देश के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।

संबित पात्रा ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है, “2014 में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश में बनी है। कुछ घरेलू नेताओं की आंखों में पीएम मोदी खटक रहे हैं। अब कुछ विदेशी ताकतों की आंखों में भी पीएम खटक रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है, पीपीके न्यूजक्लिक स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड ने दो विदेशी कंपनियां- वर्ल्ड वाइड मीडिया होल्डिंग एलएलसी और यूएसए की डब्ल्यूडब्ल्यूएम से करीब दस करोड़ रूपय एफडीआई के तहत लिया है। वहीं, अन्य कई विदेशी संस्थानों से करीब तीस करोड़ रूपए प्राप्त किए हैं।”

संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘पूरे विश्व में हमारी वैक्सीन नीति को लेकर सराहना की गई, वैक्सीन मैत्री को लेकर सराहना की गई. हमारे देश और हमारी वैक्सीन नीति को बदनाम किया जाए, यह कुचेष्टा कुछ लोगों ने, कुछ संस्थाओं ने और कुछ पोर्टल्स ने की है. ये विदेशी फंडिंग के माध्यम से हो रहा था.’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,024फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें