हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “पुलवामा में हमारे वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जाएगा। वीर सपूतों को श्रद्धांजलि। भारत उनके शौर्य और बलिदान को सदैव याद रखेगा।”
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने अपने संदेश में कहा, “हम पुलवामा के शहीदों को नमन करते हैं, जिनका साहस और राष्ट्रप्रेम कभी भुलाया नहीं जाएगा। उनका बलिदान हमें सम्मान और समर्पण के साथ सेवा करने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट को भी साझा किया।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक्स पर लिखा, “आज हम 2019 में पुलवामा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के 40 वीर सपूतों को श्रद्धा से नमन करते हैं। जब दुनिया प्रेम दिवस मना रही है, तब हम राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च प्रेम अपने देश के लिए बलिदान को याद कर रहे हैं। राष्ट्र हमेशा लेथपोरा के इन नायकों का ऋणी रहेगा।” उन्होंने शहीद जवानों की तस्वीरें भी साझा कीं।
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “जिन वीरों ने कर्तव्य को जीवन से ऊपर रखा, उन्हें मेरा विनम्र नमन। उनका बलिदान हमारे राष्ट्र की आत्मा को और मजबूत करता है। देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।”
उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के लेथपोरा क्षेत्र में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा अंजाम दिया गया था।
इस आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर हवाई कार्रवाई की थी, जिससे आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया।
हर वर्ष 14 फरवरी को देशभर में पुलवामा के शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और उनके बलिदान को याद किया जाता है।
चुनाव के बाद अपने पहले भाषण में तारिक रहमान ने विदेश नीति पर क्या कहा?
