27 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमक्राईमनामानूंह हिंसा: जुनैद और नासिर का "बदला" लेने आये थे राजस्थान के...

नूंह हिंसा: जुनैद और नासिर का “बदला” लेने आये थे राजस्थान के उपद्रवी  

नूंह में हुई हिंसा में शामिल आरोपी राजस्थान से गौ तस्कर जुनैद और नासिर की हत्या का बदला लेने आये थे।

Google News Follow

Related

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के पीछे की कहानी राजस्थान से भी जुड़ी हुई है। इस हिंसा में शामिल आरोपी राजस्थान के है जो गौ तस्कर जुनैद और नासिर की हत्या का बदला लेने आये थे। इसमें से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि कई आरोपियों की धरपकड़ जारी है। पूछताछ में इन आरोपियों ने इस बात को कबूल किया है कि वे जुनैद और नासिर का बदला लेने आये थे, सबसे बड़ी बात यह कि इसमें से कई आरोपी जुनैद और ताहिर के गांव से है। इनका कहना है कि पुलिस ने जुनैद और नासिर के कथित रूप से हत्या करने वाले आरोपियों पर सही तरीके बसे कार्रवाई नहीं की गई।

 बताया जा रहा है कि राजस्थान के भरतपुर और अलवर से आकर हिंसा और उत्पात मचाने वाले 20 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अभी भी 50 से ज्यादा संदिग्धों की तलाश जारी है। हरियाणा पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए राजस्थान पुलिस की सहायता ले रही है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे नूंह में जुनैद और नासिर का बदला लेने के आये थे।  उन्होंने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मोनू मानेसर अभी भी फरार है, पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही।
आरोपियों ने कहा कि जब मोनू मानेसर ने बृजमण्डल की शोभायात्रा में शामिल होने का ऐलान किया तो हमें उससे बदला लेने का प्लान बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इसके लिए व्हाट्सप ग्रुप बनाया गया था और सभी सूचनाओं को आदान प्रदान कर रहे थे। इस संबंध में हरियाणा के नूंह के एसपी नरेंद्र बिरजानिया ने कहा कि हरियाणा पुलिस राजस्थान के पुलिस से सम्पर्क में और उनके सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें 

“भारत छोडो आंदोलन” की बरसी: हिरासत में लिए गए महात्मा गांधी के परपोते  

क्या दोबारा गलती दोहराने की राह पर है कांग्रेस ?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें