26 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमक्राईमनामा​नूपुर शर्मा का सिर कलम करने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन​

​नूपुर शर्मा का सिर कलम करने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन​

नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले को सलमान चिश्ती की ओर से मकान देने का वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन अभी तक अजमेर पुलिस की उसे पकड़ नहीं पायी है|

Google News Follow

Related

राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल शर्मा की कट्टरपंथियों द्वारा गला रेत निर्मम हत्या की गयी है| इसके बाद अब नया मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है, जिसमें नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले को सलमान चिश्ती की ओर से मकान देने का वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन अभी तक अजमेर पुलिस की उसे पकड़ नहीं पायी है|

वायरल वीडियो के मुताबिक चिश्ती ने कहा है कि जो भी नूपुर शर्मा की गर्दन लेकर आएगा, उसे वह अपना मकान सौंप देंगे|​ ​करीब 2 मिनट 50 सेकेंड के इस वीडियो में चिश्ती अपनी धार्मिक भावनाओं का हवाला देते हुए नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी दे रहा है​| ​

पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है| हालांकि कन्हैया लाल के आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है| दूसरी ओर भड़काऊ भाषण को लेकर अजमेर से भी कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है|
वही, अजमेर के एडिशनल एसपी विकास सांगवान ने कहा है कि यह वीडियो हमें वॉट्सऐप से मिला था। हमने मुकदमा दर्ज किया है। एक टीम लगा दी है। दरगाह शरीफ में रहने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। वह नशे में लग रहा है। उसने नशे में बयानबाजी की है। दरगाह से जुड़े लोगों ने इसकी निंदा की है।
यह भी पढ़ें-

भारी बारिश से मुंबई बेहाल 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,231फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें