ओआईसी ने कश्मीर पर दिया विवादित बयान

संगठन जम्मू कश्मीर के लोगों के आत्म निर्णय के अधिकार के साथ है

ओआईसी ने कश्मीर पर दिया विवादित बयान

इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी (ऑर्गनाइजेशन इस्लामिक को ऑपरेशन) ने फिर कश्मीर पर विवादित बयान दिया है। भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए ओआईसी ने कहा कि 27 अक्तूबर को कश्मीर पर भारत के हमले के पचहत्तर साल पूरे हो गए हैं। आईओसी ने कहा कि संगठन जम्मू कश्मीर के लोगों के आत्म निर्णय के अधिकार के साथ है।

 बात दे कि 27 अक्टूबर 1947 को जम्मू कश्मीर में अवैध तरीके घुसे घुसपैठियों को निकाल बाहर किया था। इसी दिन भारत शौर्य दिवस के रूप में मनाता है। आजादी के बाद ऐसी भारतीय सेना की पहली ऐसी कार्रवाई थी। भारतीय सैनिकों ने कश्मीर में घुसे घुपैठियों को बाहर निकालक कश्मीर एक बड़े भाग को पाकिस्तान के कब्जे से छुड़ा लिया था। भारतीय सैनिकों ने पैदल चलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया था।
संगठन ने नरेंद्र मोदी सरकार से एक फिर जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू करने की मांग की।  इतना ही नहीं संगठन ने कहा कि कश्मीर में जो डेमोग्राफिक बदलाव किये जा रहे हैं उसे रोका जाना चाहिए।साथ ही कहा कि यहां के निवासियों के मानवाधिकार का भी सम्मान किया जाना चाहिए। हालांकि इस संगठन का  कश्मीर पर यह पहला बयान नहीं है। इससे पहले भी संगठन  कश्मीर पर  विवादित बयान देता रहता है। इस बयान के पीछे पाकिस्तान का हाथ होता है। जिसके जरिये भारत पर दबाव बनाया जा सके।
ये भी पढ़ें  

 

हेट स्पीच: आजम खान को तीन साल की सजा, विधायकी पर लटकी तलवार

ईरान की ज़ोंबी एंजेलिना जोली रिहा,ईश और हिजाब अपमान का था आरोप  

Exit mobile version