29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमदेश दुनियाउमर अब्दुल्ला बड़ा बयान: अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग करना मूर्खता,पर...

उमर अब्दुल्ला बड़ा बयान: अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग करना मूर्खता,पर…

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। कश्मीर में धारा 370 बहाली की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ उमर अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे मूर्खता बताते हुए कहा कि धारा 370 बहाली की मांग जारी रहेगी,इसे छोड़ा नहीं है, लेकिन मौजूदा सरकार से इसे बहाल करने की उम्मीद करना मूर्खता होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि उन्होंने अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग को छोड़ा नहीं है। हालांकि साथ ही उन्होंने कहा है कि इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि मौजूदा सरकार इसे बहाल करेगी।अब्दुल्ला ने इस मीटिंग को ‘संघर्ष की शुरुआत’ बताया है। दिल्ली में हुई इस बैठक का सबसे बड़ा विषय अनुच्छेद 370 को ही माना जा रहा था, लेकिन खबर आई कि मीटिंग में इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई। इस मीटिंग में महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला समेत राज्य के 14 नेता मौजूद थे। द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार अब्दुल्ला ने कहा, ‘अनुच्छेद 370 को लेकर राजनीतिक एजेंडा पूरा करने में बीजेपी को 70 साल लगे। हमारा संघर्ष अभी शुरू हुआ है। हम लोगों को यह कहकर बेवकूफ नहीं बनाना चाहते कि इन वार्ताओं से हम 370 दोबारा हासिल कर लेंगे। इस बात की उम्मीद करना कि 370 वापस आएगा, यह बेवकूफी है।’370 पर बात न होने को लेकर अब्दुल्ला ने इस बात पर जोर दिया कि मीटिंग में इस मुद्दे को नहीं उठाए जाने का मतलब यह नहीं है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, ‘हम कानूनी, शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपना काम करेंगे। हम चतुराई से लड़ रहे हैं… इसे सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जा रहा है, जहां हमारे पास सबसे ज्यादा मौका है।’ उन्होंने जानकारी दी कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक को लेकर कोई शर्तें नहीं रखी थीं। बैठक के बाद अब्दुल्ला ने आगे कहा ‘हमारे दो मूल उद्देश्य हैं। पहला यह जानना कि केंद्र सरकार के दिमाग में क्या चल रहा है और आगे का रोडमैप क्या है। दूसरा, हम अपनी बात को भी रखना चाहते थे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें