30 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमदेश दुनियाजन्मदिन पर राजपाल यादव बोले जिंदगी का असली मकसद सेवा करना है!

जन्मदिन पर राजपाल यादव बोले जिंदगी का असली मकसद सेवा करना है!

अपने 55वें जन्मदिन पर अभिनेता ने अपनी जिंदगी के मकसद फैंस के साथ साझा किए हैं और फैंस को ढेर सारा प्यार देने के लिए शत-शत नमन भी किया है। 

Google News Follow

Related

शाहजहांपुर जिले से निकलकर हिंदी सिनेमा के कॉमेडी किंग बनने का सफर तय करते हुए राजपाल यादव आज बड़े अभिनेता बन चुके हैं।  किसी को नहीं पता था कि ‘शूल’ में कुली का किरदार निभाने वाले राजपाल पर्दे पर सिर्फ हंसाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि ‘मैं माधुरी बनना चाहती हूं’ जैसे फिल्मों से फैंस को रुलाना भी जानते हैं। अभिनेता के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज उनका जन्मदिन है।

अपने 55वें जन्मदिन पर अभिनेता ने अपनी जिंदगी के मकसद फैंस के साथ साझा किए हैं और फैंस को ढेर सारा प्यार देने के लिए शत-शत नमन भी किया है।

13 दिन जेल में काटकर बाहर आए अभिनेता के लिए कुछ समय मुश्किलों से भरा रहा, लेकिन अब वे वापस काम पर लौट चुके हैं। काम के बीच मिल रही जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं पाकर अभिनेता बहुत खुश है, और उन्होंने ठान लिया है कि वे जब तक काम करेंगे, तब तक अपने प्रिय दर्शकों को कॉमेडी के जरिए सेहत और मनोरंजन दोनों देने की कोशिश करेंगे।

अभिनेता ने पहले सोचा कि वे अपने परिवार और फैंस से जन्मदिन पर क्या खास तोहफा मांग सकते हैं, लेकिन असीम प्यार को देखकर उनका मन भर आया है।

राजपाल यादव ने वीडियो शेयर कर फैंस को इतना सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, “प्यार के साथ जितना सपोर्ट फैंस ने दिया है, जिसके लिए बचपन से लेकर 55 किलो के इस शरीर की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद। आंखों में अर्थपूर्ण अंजन लगे और सभी शरीर को, चाहे वो बच्चे हों या बुजुर्ग, मनसुख रूपी मनोरंजन मिले।”

उन्होंने आगे कहा कि वे आज भी बिजी हैं और अपना कर्म हमेशा करते रहेंगे, क्योंकि जो कुछ मिला है, वो फैंस की बदौलत ही मिला है।

बता दें कि अभिनेता ने 5 साल लगातार अलग-अलग प्रशिक्षण संस्थानों में अभिनय की बारीकियों को सीखा और फिर नाटकों से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन फिल्म ‘जंगल’ ने अभिनेता को सिनेमा में पहचान दिलाई। यह फिल्म उन्हें खुद राम गोपाल वर्मा ने ऑफर की थी। इस दिन के बाद आज तक अभिनेता अपनी बहुमुखी प्रतिभा के साथ फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-
 

लोकसभा में हंगामा, भाजपा सांसदों ने विपक्ष पर मर्यादा भंग का आरोप लगाया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें