जावेद अख्तर के 26/11 बयान पर, इन अभिनेत्रियों का समर्थन

जावेद अख्तर में पाकिस्तान में मशहूर उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में आयोजित एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

जावेद अख्तर के 26/11 बयान पर, इन अभिनेत्रियों का समर्थन

file photo

गीतकार जावेद अख्तर हाल ही में पाकिस्तान पहुंचे थे। जावेद अख्तर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। जिसके लेकर वह हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। पकिसस्तान में यात्रा के दौरान उन्होंने 26/11 आतंकी हमलों का जिक्र किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और जावेद अख्तर की जमकर तारीफ भी।

दरअसल, जावेद अख्तर फैज फेस्टिवल 2023 में हिस्सा लेने पाकिस्तान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां पर 26/11 हमले के गुनहगारों का मुद्दा उठाया था। यहाँ उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को शह देने पर शायराना अंदाज में जमकर ताना मारा है। उन्होंने कहा, ‘हम बम्बई के लोग हैं। हमने देखा है हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ। वे लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे और न ही इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। अगर ये शिकायत किसी हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।’

जावेद अख्तर के इस बयान पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का रिएक्शन सामने आया है। अभिनेत्री ने गीतकार के पाकिस्तान को उनके ही घर में आईना दिखाने पर जमकर तारीफ की है। कंगना रणौत ने जावेद अख्तर का कार्यक्रम के दौरान का वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘जब मैं जावेद साहब की पोइट्री सुनती हूं तो लगता था कि कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है, लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में कभी तो खुदाई होती है उनके साथ। जय हिंद जावेद अख्तर साहब घर में घुस के मारा।

वहीं, अब अभिनेत्री पूजा भट्ट की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूजा ने सच सुनने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की भी तारीफ की है। दरअसल, पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जावेद अख्तर के बयान पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने कहा, ‘सच को जिंदा रहने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। एक सच बोलने वाला और दूसरा सच सुनने वाला। एक के बिना दूसरा संभव नहीं है। अधिकांश पाकिस्तानी नागरिक, जो असाधारण रूप से सक्षम हैं, वह मिलावट रहित सच को सुन रहे हैं। इसके अलावा खुद पर हंस भी रहे हैं।

वहीं अब खुद जावेद अख्तर ने इस वाकया के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें वहां काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने मिली। उन्होंने बताया, ”इस दौरान एक महिला ने उनसे सवाल किया कि जिस प्रकार का प्यार और सम्मान पाकिस्तानी भारतीयों के लिए रखते हैं वैसा रिस्पॉन्स वहां नहीं मिलता। इस पर गेंद मेरे पाले में थी। मैंने उन्हें बताया कि हमारा देश उनके कलाकारों का सम्मान कैसे करता है फिर वो चाहे नुसरत फतेह अली खान या गुलाम अली। इन्हें भारतीयों ने खूब प्यार दिया है उनके लिए इवेंट रखे हैं। लेकिन पाकिस्तान में कभी लता मंगेशकर नहीं बुलाई गई क्योंकि उनके यहां यही पॉलीसी है।” जावेद अख्तर ने बताया कि पाकिस्तान के लोग भी चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच संबंध अच्छे हों और सभी लोग उस मानसिकता के नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें वहां भी खूब प्यार और सम्मान मिला।

ये भी देखें 

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जान्हवी कपूर

Exit mobile version