27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमदेश दुनियाअखिलेश यादव को इस खास मौके पर CM योगी ने किया फोन,...

अखिलेश यादव को इस खास मौके पर CM योगी ने किया फोन, जानें क्यों ?

Google News Follow

Related

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सीएम आदित्यनाथ योगी ने पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के 48 वां जन्‍मदिन पर फोन किया। उन्‍होंने सपा मुखिया को जन्‍मदिन की बधाई दी।इस अवसर पर सपा नेता और कार्यकर्ता जगह-जगह केक काटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं और मंदिरों में पूजा-पाठ कर उनकी लम्‍बी आयु की दुआ मांग रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2021

बता दें कि इस समय भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस और अन्‍य सभी राजनीतिक दल अगले साल उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे हैं। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है लेकिन राजनीतिक हालात चाहे जैसे हों प्रदेश के इन दो मुख्‍यमंत्रियों के बीच जन्‍मदिन पर शुभकामनाओं और बधाइयों का आदान-प्रदान होता रहा है। देश की राजनीति की यही खूबसूरती है कि यहां मतभेद जरूर होते हैं लेकिन मनभेद नहीं होते। इसके पहले पांच जून को जब सीएम योगी का 49 वां जन्‍मदिन पड़ा था तब अखिलेश यादव ने भी उन्‍हें फोन कर बधाई दी थी और उनकी लंबी उम्र की कामना की थी। अखिलेश यादव के 48में जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटा। कार्यकर्ता इस मौके को 2022 संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। गरीबों में फल, सेटिनाइजर और मास्क वितरण कर वे पार्टी मुखिया की लम्‍बी उम्र की दुआ मांग रहे हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,017फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें