पाक: रमजान से पहले मदरसे में धमाका, हक्कानी के बेटे सहित 5 लोगों की मौत!, कई घायल!

पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद जामिया हक्कानिया मदरसा पर​ उनकी हत्या कराने का गंभीर आरोप के साथ ही साथ इस पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगता आया है​|

पाक: रमजान से पहले मदरसे में धमाका, हक्कानी के बेटे सहित 5 लोगों की मौत!, कई घायल!

Pakistan-Explosion-in-Madrasa-before-Ramzan-5-people-including-Haqqanis-son-killed-many-injured

पाकिस्तान में रमजान ​के शुरू होने से एक दिन पहले शुक्रवार को जामिया हक्कानिया मदरसा में बम विस्फोट ​की​ घटना हुई ​|​ ​इस​ ​हमले​ में तालिबान के गॉडफादर के बेटे हमीदुल हक हक्कानी ​सहित 5​ लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है| स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार बम हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं​|​

​बता दें कि सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है​|​ उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है​|​ अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है​|​ यह​ घटना खैबर पख्तूनख्वा राज्य के अकोरा खट्टक जिले में हुआ​|​ पुलिस के अनुसार मदरसे हुए बम धमाके में 20 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है|

​बम​ धमाके की घटना के बाद पेशावर के सभी प्रमुख हॉस्पिटल में इमरजेंसी लगा दी गई है​|​ समा टीवी की रिपोर्ट के ​अनुसार​ शुरुआती जांच में यह एक सुसाइड बम विस्फोट लग रहा है​|​ इसमें मस्जिद का एक हिस्सा भी टूट गया है​|​ खैबर पख्तून ख्वा के आईजी के ​अनुसार​ यह हमला मौलाना हमीदुल हक हक्कानी को निशाना बनाकर किया गया था​|​

​बता दें कि मौलाना हमीदुल हक्कानी, तालिबान के गॉडफादर मौलाना समीउल हक हक्कानी का बड़ा बेटा है​|​ सीनियर हक्कानी अफगान तालिबान का कट्टर समर्थक था​|​ उसने ​वर्ष​ 1947 में पाकिस्तान में सबसे प्रभावशाली इस्लामी मदरसों में से एक दारुल उलूम हक्कानिया की स्थापना की थी​|​

मजे की यह है कि समीउल हक ने ही तालिबान की स्थापना की थी और मुल्ला उमर समेत कई तालिबानी नेताओं को तैयार किया था​|​ मौलाना समीउल हक्कानी की हत्या 2018 में अज्ञात हमलावरों ने कर दी थी​|​हक्कानी ने पिछले साल ही अफगानिस्तान का दौरा किया था और तालिबान नेताओं से मुलाकात की थी​|​ हक्कानी ने कहा था कि उसकी यात्रा का मकसद पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच संबंधों को बेहतर करना है​|​

​पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद जामिया हक्कानिया मदरसा पर​ उनकी हत्या कराने का गंभीर आरोप के साथ ही साथ इस पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगता आया है​|​ हालांकि मदरसे ने साफ तौर पर हमलावरों के साथ किसी भी तरह के संबंधों से इनकार किया है​|​

पाकिस्तान खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा के अकोरा खट्टक में स्थित दारुल उलूम हक्कानिया में हुए आत्मघाती धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई| मरने वालों में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के समीउल हक धड़े के प्रमुख मौलाना हमीदुल हक हक्कानी भी शामिल हैं|

हमीदुल हक हक्कानी नवंबर 2002 से 2007 तक पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य भी रहे|अपने पिता समीउल हक की नवंबर 2018 में हुई हत्या के बाद जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एस) के प्रमुख बने थे| सुरक्षा एजेंसियों का कहना पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की स्थापना में समीउल हक का प्रमुख हाथ था|

समीउल हक के मदरसे दारूल उलूम हक्कानी से ही तालिबान के कई बड़े नेताओं ने शिक्षा हासिल की थी| इनमें तालिबान नेता अमीर खान मुत्ताकी, अब्दुल लतीफ मंसूर,मौलवी अहमद जान, मुल्ला जलालुद्दीन हक्कानी, मौलवी कलामुद्दीन, अरिफुल्ला आरिफ और मुल्ला खैरुल्लाह खैरवाह के नाम शामिल हैं|

गौरतलब है कि जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के साथ समझौता किया था|पीटीआई ने पख्तूनख्वा में सरकार चलाई थी|

यह भी पढ़ें-

रामलला: अयोध्या में उमड़ा जन सैलाब!, ​प्रतिदिन 5 से 6 लाख श्रद्धालु कर​ रहे हैं दर्शन!

 

Exit mobile version