25 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान में भीषण​ ट्रेन दुर्घटना: हजारा एक्सप्रेस में 25 मरे, 80 घायल

पाकिस्तान में भीषण​ ट्रेन दुर्घटना: हजारा एक्सप्रेस में 25 मरे, 80 घायल

'मौके पर फिलहाल बचाव कार्य जारी है| पूरा ध्यान पटरी से उतरे डिब्बों से लोगों को निकालने पर है। दुर्घटना के सही कारण की जांच की जा रही है।" इस हादसे का वीडियो सामने आ गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है|

Google News Follow

Related

पाकिस्तान में एक एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी है| हादसे में 25 लोगों ने अपनी जान गवाई है और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं| यह हादसा कराची से पाकिस्तान के रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस ट्रेन पर हुआ| यह हादसा उस वक्त हुआ जब हजारा एक्सप्रेस के दस डिब्बे पटरी से उतर गए|

हादसा रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच सहारा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। हजारा एक्सप्रेस कराची से रावलपिंडी जा रही थी| इस ट्रेन के दस डिब्बे पटरी से उतरने से बड़ा हादसा हो गया|हादसे के शिकार लोगों को मौके से हटाया जा रहा है|

घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पाकिस्तान रेलवे के उपाधीक्षक मोहम्मद रहमान ने कहा, ”मौके पर फिलहाल बचाव कार्य जारी है| पूरा ध्यान पटरी से उतरे डिब्बों से लोगों को निकालने पर है। दुर्घटना के सही कारण की जांच की जा रही है।” इस हादसे का वीडियो सामने आ गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है|
संबंधित वीडियो में स्थानीय निवासी बचावकर्मियों और पुलिस कर्मियों के साथ लोगों को पटरी से उतरे डिब्बों से बाहर निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं| घायल लोगों को नवाब शाह के पीपुल्स मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है| घटना की आगे की जांच की जा रही है|
यह भी पढ़ें-

‘अमित शाह गुजरात से हैं, लेकिन उन्हें महाराष्ट्र ज्यादा पसंद है क्योंकि…’, अजित पवार का तंज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें