31 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमदेश दुनियाकाबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान का हमला “अमानवीय नरसंहार”!

काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान का हमला “अमानवीय नरसंहार”!

भारत ने पाकिस्तान पर जताया कड़ा विरोध

Google News Follow

Related

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मादक पदार्थ पुनर्वास अस्पताल पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है। तालिबान ने दावा किया है कि इस हमले में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि भारत ने इस घटना को अमानवीय नरसंहार और हिंसा का कायरतापूर्ण व अमानवीय कृत्य बताया है।

काबुल के ओमिद नशामुक्ति उपचार अस्पताल पर हुआ यह हमला, जिसमें करीब 300 लोग घायल हुए, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच हुआ है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा है कि जिस स्थान को निशाना बनाया गया, उसे किसी भी परिस्थिति में “सैन्य लक्ष्य” नहीं कहा जा सकता। मंत्रालय ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अब इस नरसंहार को सैन्य कार्रवाई का रूप देने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान द्वारा काबुल में सैन्य ठिकानों और आतंकी ढांचे को निशाना बनाने के दावे को खारिज करते हुए भारत ने यह प्रतिक्रिया दी।

भारत ने इस हमले को “आक्रमण का घृणित कृत्य” बताते हुए कहा कि यह अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा हमला है, जिससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता खतरे में पड़ गई है। पिछले वर्ष हुए एक नाजुक युद्धविराम के बाद, बीते महीने से बढ़ा पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष पहले से ही ईरान युद्ध के प्रभावों से जूझ रहे इस क्षेत्र को और अस्थिर कर सकता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना रवैये और अपनी आंतरिक विफलताओं को बाहरी घटनाओं के जरिए छिपाने की प्रवृत्ति को दर्शाता है।

भारत ने इस हमले के समय पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह पवित्र रमजान महीने के दौरान हुआ है। बयान में कहा गया कि ऐसा कोई धर्म, कानून या नैतिकता नहीं है जो अस्पताल और वहां मौजूद मरीजों को जानबूझकर निशाना बनाने का समर्थन करे।

अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने बताया कि सोमवार देर रात हुए इस हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। उन्होंने कहा कि अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 250 लोग घायल हुए हैं। फितरत ने आगे बताया कि बचाव दल आग पर काबू पाने और मलबे के नीचे से शव निकालने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:

राज्यसभा चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचे नितिन नवीन का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत! 

एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा जहाज ‘नंदा देवी’!

NIA की बड़ी कार्रवाई: म्यांमार में उग्रवादियों को ट्रेनिंग देने वाले 7 विदेशी हिरासत में

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,985फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें