28 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमक्राईमनामापाक का नापाक इरादा: भारत को दहलाने की साजिश? संभल दंगे का...

पाक का नापाक इरादा: भारत को दहलाने की साजिश? संभल दंगे का मिला पाकिस्तान कनेक्शन!

उत्तर प्रदेश के संभल में हुए दंगे के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका है| खुफिया एजेंसियों की जांच में कई ऐसे सुराग मिले हैं जो दंगे के पीछे पाकिस्तान के होने की ओर इशारा कर रहे हैं|

Google News Follow

Related

उत्तर​ प्रदेश के संभल में हुए दंगे के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका है|खुफिया एजेंसियों की जांच में कई ऐसे सुराग मिले हैं जो दंगे के पीछे पाकिस्तान के होने की ओर इशारा कर रहे हैं|आशंका​ जताई जा रही है कि दंगे में शामिल एक आरोपी पाकिस्तान की जेल में बंद आरोपी मोहम्मद उस्मान के संपर्क में था|

जांच एजेंसियों के मुताबिक, मोहम्मद उस्मान AQIS चीफ मौलाना असीम उमर के संपर्क में था| 2019 में अफगानिस्तान में अमेरिकी फौजी ने मौलाना असीम उमर को मार गिराया था| उत्तर प्रदेश के संभल दंगे में शामिल कई फरार आरोपियों के पाकिस्तान की जेल में बंद आरोपी मोहम्मद उस्मान के संपर्क में होने का शक है| उस्मान संभल के दीपा सराय का रहने वाला है| फिलहाल वो पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद है|

जांच एजेंसियों को शक है कि हिंदुस्तान से फरार होने के बाद उस्मान ने AQIS जॉइन किया था और संभल में नौजवानों के संपर्क में था| साल 2024 में उस्मान पाकिस्तान में एक मामले में पकड़ा गया तभी से लाहौर जेल में बंद था और फरार दंगाई के फोन के जरिए संपर्क में था|  इसको लेकर पाकिस्तान की तरफ से भारत को जानकारी दी गई है|

विदेश मंत्रालय ने मोहम्मद उस्मान के पाकिस्तान में गिरफ्तारी के दस्तावेज संभल पुलिस को 25 जनवरी 2025 को भेजा है, संभल पुलिस अब इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर रही है| मोहम्मद उस्मान ने पाकिस्तान में संभल के सम्मानित लोगों का जो रेफरेंस दिया है उसमें संभल के पूर्व सांसद सफी उर रहमान का नाम लिखा है| संभल के दीपा सराय के रहने वाले कई वांटेड आतंकी फिलहाल पाकिस्तान में मौजूद हैं जो भारत से वांटेड चल रहे हैं|

पुलिस हिंसा के हर उस वीडियो की जांच कर रही जिसमें उसे संदेह लग रहा है| इस वीडियो में उन लोगों की पहचान करके उनका पोस्टर जारी कर रही है| इसमें से अधिकतर लोग तो फरार बताया जा रहे हैं| पुलिस का कहना है कि जो पोस्ट जारी किए गए हैं उसी के होर्डिंग भी लगाए जाएंगे ताकि आरोपी से जुड़ी जानकारी जल्दी से जल्दी मिल सके| 

पिछले सप्ताह संभल हिंसा को लेकर भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले को मोमिन को पुलिस ने धर दबोचा है| पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के नूह का रहने वाला बताया है| मोमिन ने यू-ट्यूब पर जामामस्जिद में तोड़फोड़ का फेक वीडियो अपलोड किया था| हिंसा को लेकर अब तक चार महिलाओं समेत कुल 75 उपद्रवी जेल में बंद हैं| इनमें से किसी भी को अभी तक जमानत नहीं मिल पाई है|

यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल: एसटीएफ के खुलासे से बंगाल में हड़कंप; “एबीटी”सदस्य से गहन पूछताछ!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें