उल्टे योगासन कर शिल्पा ने बताए फायदे, बीपी मरीजों को चेताया!

वीडियो में शिल्पा उल्टा योगा पोज करती हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री बहुत ही बारीकी और कंट्रोल के साथ यह पोज करती नजर आ रही हैं।

उल्टे योगासन कर शिल्पा ने बताए फायदे, बीपी मरीजों को चेताया!

Performing-Inverted-Yoga-Poses-Shilpa-Highlights-the-Benefits-and-Issues-a-Warning-to-BP-Patients

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन डीवास में शुमार है, जो अपनी सेहत को लेकर काफी जागरुक रहती हैं। उन्होंने सोमवार को योग करने के साथ-साथ महिलाओं को आवश्यक जानकारी दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट सेशन का एक वीडियो शेयर किया।
वीडियो में शिल्पा उल्टा योगा पोज करती हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री बहुत ही बारीकी और कंट्रोल के साथ यह पोज करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपने पीरियड्स के दौरान कुछ खास एक्सरसाइज और उल्टे पोज करने से बचना चाहिए। शिल्पा ने वीडियो शेयर कर लिखा, “हर योग मुद्रा आपको शरीर और मन दोनों से मजबूत और लचीला बनाता है।”

उन्होंने पोज के फायदे बताते हुए लिखा, “इसके नियमित अभ्यास से दिमाग में रक्त संचार बेहतर होता है, थायरॉइड और पैराथायरॉइड ग्रंथियां सक्रिय होती हैं। साथ ही, तनाव और चिंता कम करने में मदद मिलती है। पाचन बेहतर होता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है। गर्दन, कंधे और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

अभिनेत्री ने पोस्ट के अंत में योगासन के फायदे बताने के बाद इससे जुड़ी सावधानियों पर बताई। उन्होंने लिखा, “अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, ग्लूकोमा, गर्दन दर्द या स्लिप डिस्क की समस्या है, तो यह आसन न करें। महिलाएं मासिक धर्म के दौरान इस आसन से बचें।”

आयुष मंत्रालय के सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार, ‘उल्टा योगा पोज’ या इनवर्जन के अंतर्गत मुख्य रूप से सर्वांगासन और विपरीतकरणी को शामिल किया जाता है। ये आसन शरीर में रक्त के संचार को सिर की ओर बढ़ाते हैं। शुरुआती योगाभ्यासकर्ताओं को इस आसन को किसी विशेषज्ञ की देखरेख में करना चाहिए।

इसे नियमित तौर पर करने से पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र को सक्रिय कर चिंता कम करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। साथ ही, शरीर में स्फूर्ति और ताजगी लाता है।

यह भी पढ़ें-

भाजपा को धन्यवाद करने की वजह से मुझे टीएमसी से निकाला गया: रिजु दत्ता!

Exit mobile version