27.1 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमदेश दुनियापसमांदा मुस्लिम संगठन ने ​पीएफआई​ के बैन का किया ​​स्वागत

पसमांदा मुस्लिम संगठन ने ​पीएफआई​ के बैन का किया ​​स्वागत

सरकार के इस फैसले का ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने समर्थन किया है| और उनके द्वारा सरकार के इस कदम को देश के सर्वोत्तम हित में बताया गया है| महाज ने कहा कि हमारा संगठन भारतीय संविधान का पूर्ण समर्थन करता है|

Google News Follow

Related

देश​ में पीएफआई​ और उसकी सहयोगी संगठनों पर प्रतिबंध को​ लेकर​ पसमांदा मुस्लिम ​​महाज ने खुलकर​ सरकार का समर्थन किया​ है। इसी​ तरह​ ​मुसलमानों​ के अन्य​ संगठनों ने​​ भी केंद्र सरकार के इस फैसला का स्वागत किया गया​​ है। ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पसमांदा मुसलमान समाज को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है| पार्टी इनमें अच्छी-खासी जनाधार को लेकर भी काफी तत्पर दिखाई दे रही है|

​बता दें कि ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने पीएफआई की असामाजिक गतिविधियों में संलिप्तता और देश विरोधी कार्यों ​के खिलाफ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी और ईडी सहित सुरक्षा बलों की ओर से पिछले कई दिनों से लगातार विभिन्न राज्यों में छापामारी की गयी| देश की सुरक्षा एंजेसी की इस छापामारी में पीएफआई का असली चेहरा देश के सामने उजागर हुआ|
पीएफआई संगठन के बहाने किस तरह से देश के अंदर असामाजिक गतिविधियों लिप्त होकर देश की अस्थिरता व अखंडता को तोड़ने का कार्य कर रही है| वही भारतीय अस्तित्व को चुनौती देने के लिए देश विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रही थी| सरकार के इस फैसले का ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने समर्थन किया है| और उनके द्वारा सरकार के इस कदम को देश के सर्वोत्तम हित में बताया गया है| महाज ने कहा कि हमारा संगठन भारतीय संविधान का पूर्ण समर्थन करता है|
मुसलिम महाज का यह संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया के​ अलावा इससे संबंधित ​अन्य सामाजिक संगठन​​नों ​​को भी, जो अपने आपको दलित और पिछड़े समाज की मदद की आड़ में देश की एकता, अखंडता और उसकी संप्रभुता के खिलाफ संगठन को संचालित करने की अनुमति कदाचित नहीं दी जानी चाहिए| ​​संगठन ने कहा कि देश का बंटवारा करने वाली ताकते अभी देश से गई नहीं है|
​गौरतलब है कि विगत दो माह पूर्व हैदराबाद में हुई ​भाजपा ​राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं से पसमांदा मुस्लिम महाज समुदाय को लेकर जागरूकता दिखाने की बात कही थी| प्रधानमंत्री द्वारा उठाये गए इस कदम को लेकर पसमांदा मुस्लिम सोसायटी के अध्यक्ष अनीस मंसूरी तारीफ की और सपा और बसपा को समाज को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया|
 
यह भी पढ़ें-

आकाश अंबानी टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले भारतीय

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,008फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें