27 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने किया CM और HC के जजों को किया संबोधित

PM मोदी ने किया CM और HC के जजों को किया संबोधित

राज्य के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की यह संयुक्त सम्मेलन हमारी संवैधानिक खूबसूरती का एक सजीव चित्रण भी है| मुझे खुशी है कि इस अवसर पर मुझे भी आप सभी के बीच कुछ पल बिताने का अवसर मिला है|

Google News Follow

Related

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन किया| इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में जहां एक ओर न्याय की भूमिका संविधान संरक्षक की ​​है, वहीं विधान मंडल नागरिकों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है| मुझे विश्वास है कि संविधान की इन दो धाराओं का यह संगम, यह संतुलन देश में प्रभावी और समयबद्ध न्याय व्यवस्था का खाका तैयार करेगा|

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की यह संयुक्त सम्मेलन हमारी संवैधानिक खूबसूरती का एक सजीव चित्रण भी है| मुझे खुशी है कि इस अवसर पर मुझे भी आप सभी के बीच कुछ पल बिताने का अवसर मिला है|

आजादी के इन 75 वर्षों ने न्यायपालिका और कार्यपालिका को लगातार स्पष्ट किया है, जहां जब भी जरूरी हुआ देश की दिशा देने के लिए संबंध विकसित हुआ है|सीएम मोदी ने कहा कि 2047 में जब देश अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब हम देश में कैसी न्याय व्यवस्था देखना चाहेंगे? हम किस तरह अपने न्याय व्यवस्था को इतना समर्थ बनाएँ कि वो 2047 के भारत की आकांक्षाओं को पूरा कर सके, उन पर खरा उतर सके, ये प्रश्न आज हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए|

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार भी न्याय व्यवस्था में तकनीकी की संभावनाओं को डिजिटल इंडिया मिशन का एक जरूरी हिस्सा मानती है| उदाहरण के तौर पर, ई-कोर्ट प्रोजेक्टको आज मिशन मोड में लागू किया जा रहा है|
​​
यह भी पढ़ें-

ट्विटर और टिकटॉक को पछाड़ रहा है “ट्रुथ सोशल”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,221फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें