30 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी के सीने पर सजा एक और सर्वोच्च नागरी सम्मान, इथोपिया...

पीएम मोदी के सीने पर सजा एक और सर्वोच्च नागरी सम्मान, इथोपिया के बाद ओमान ने किया सत्कार

सुल्तान हैथम बिन तारिक ने अपने हाथों से नवाजा ‘ऑर्डर ऑफ ओमान (फर्स्ट क्लास)'

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार(18 दिसंबर) को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया। यह पुरस्कार भारत–ओमान संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को मान्यता देता है। इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी उन वैश्विक नेताओं की श्रेणी में शामिल हो गए हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित अलंकरण दिया गया है, जिनमें क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय, नीदरलैंड्स की क्वीन मैक्सिमा, जापान के सम्राट अकिहितो, नेल्सन मंडेला और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला जैसे नाम शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान को भारत और ओमान के बीच सदियों पुरानी मित्रता को समर्पित करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी विश्वास, गर्मजोशी और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने इसे भारत के 1.4 अरब लोगों और ओमान की जनता के बीच मजबूत संबंधों का सम्मान बताया। यह सम्मान उन्हें मस्कट यात्रा के दूसरे दिन प्रदान किया गया। इस सम्मान के साथ ही पीएम मोदी के जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान इन  तीन देशों की विदेश यात्राका समापन हुआ।

भारत और ओमान अपने कूटनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। दोनों देश व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 17 दिसंबर को मस्कत पहुंचे थे, जहां उनका औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इससे एक दिन पहले, 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया गया था। यह सम्मान इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली ने अदीस अबाबा स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में एक विशेष समारोह में दिया। यह पुरस्कार भारत–इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने और वैश्विक मंच पर उनके नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले ग्लोबल नेता बने।

प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत और इथियोपिया के उन लोगों को समर्पित किया, जिन्होंने दशकों से दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत किया है। उन्होंने इसे दुनिया की प्राचीन सभ्यताओं में से एक की ओर से मिले सम्मान के रूप में स्वीकार किया और इथियोपिया में भारतीय शिक्षकों की सौ वर्षों से अधिक की भूमिका का भी उल्लेख किया।

ओमान और इथियोपिया से मिले इन दो नए सम्मानों के साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक विभिन्न देशों द्वारा दिए गए अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 32 हो गई है। कूटनीतिक दृष्टि से यह घटनाक्रम भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के देशों के साथ गहराते संबंधों को रेखांकित करता है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी वीज़ा संकट और गहराया: H-1B इंटरव्यू अब अक्टूबर 2026 तक टले

मुस्लिम लड़की के प्यार में अपने ही माता-पिता की हत्या कर नदियों में फेंके शव !

NIA ने पकड़ा दिल्ली ब्लास्ट मामले का 9 वा आरोपी यासिर अहमद डार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,234फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें