28 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
होमदेश दुनियाभारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम: PM मोदी

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम: PM मोदी

Google News Follow

Related

पीएम मोदी ने गुरुवार को सिडनी डायलॉग में भारत में हो रहे मह्त्वपूर्ण बदलावों को रेखांखित किया। उन्होंने कहा कि भारत में डिजिटल व्यवस्था ने एक नया आयाम दिया है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला इकोसिस्टम है। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र में खुलेपन की सराहना की ,लेकिन उसके दुरूपयोग होने पर चेताया भी। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति खुलापन है, लेकिन कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं ,जिसे रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत साइबर सुरक्षा समाधान के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में  उभरा है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि ”हम दुनिया की सबसे व्यापक सार्वजनिक सूचना व्यवस्था का निर्माण कर रहे हैं। 1.1 अरब से अधिक कोरोना वैक्सीन खुराक देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी ( डिजिटल व्यवस्था) का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि, 80 करोड़ से ज्यादा भारतीय इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। भारत प्रति व्यक्ति डेटा के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है। ”

पीएम ने कहा ,” भारत के उद्योग और सेवा क्षेत्र संसाधनों के रूपांतरण और जैव विविधता के संरक्षण के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करके बड़े पैमाने पर डिजिटल परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला इकोसिस्टम है। स्वास्थ्य से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक हर चीज का समाधान प्रदान करने के लिए हर कुछ हफ्तों में नए यूनिकॉर्न आ रहे हैं।

भारत को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। “भारत साइबर सुरक्षा समाधान के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी उभरा है। हमने भारत को साइबर सुरक्षा का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए अपने उद्योगों के साथ एक टास्क फोर्स का गठन किया है।

उन्होंने कहा कि, हम 5G और 6G जैसी दूरसंचार प्रौद्योगिकी में स्वदेशी क्षमता विकसित करने में निवेश कर रहे हैं। भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अग्रणी देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि हम सशक्तिकरण, कनेक्टिविटी, लाभ वितरण और कल्याण सहित कई व्यवस्थाओं में को डिजिटल का उपयोग कर जनता के जीवन को बदलने में लगे हुए।

ये भी पढ़ें 

UP-MP के बार्डर जिले झांसी-महोबा को पीएम देंगे करोड़ों की सौगात

अपनी सजा के खिलाफ जाधव कर सकेंगे अपील, पाक संसद में विधेयक पास    

तमिल ब्राह्मण युवक यूपी-बिहार से लाएंगे दुल्हनिया, ये है कारण

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें