23.3 C
Mumbai
Sunday, January 18, 2026
होमदेश दुनियाPM नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन, वो किया जिसे कोई नहीं...

PM नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन, वो किया जिसे कोई नहीं किया

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। पीएम मोदी का आज 71 वां जन्मदिन है। बीजेपी इस बड़े पैमाने पर मन रही है। भाजपा 20 दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान चला रही है। यह अभियान 7 अक्टूबर को खत्म होगा। इस दौरान बूथ स्तर के बीजेपी कार्यकर्ता लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा भी कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। पीएम मोदी उन नेताओं में शामिल है जो रिस्क लेना जानते है। पीएम मोदी ने ऐसी कई योजनाएं अपने कार्यकाल में शुरू की जिसे सिर्फ सुना गया या कागजों पर उतारा गया, लेकिन पीएम मोदी ने उसे जमीन दी और उसे कर दिखाया।

दरअसल, 20 दिन के इस अभियान के पीछे वजह ये है कि आज से 20 दिन बाद यानी कि 7 अक्टूबर को 20 साल पहले पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसे देखते हुए बीजेपी ने इस अभियान को 7 अक्टूबर तक चलाने का फैसला लिया। वहीं, बीजेपी ने इसके लिए चार सदस्यीय समिति बनाई जो पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
बता दें, इस समिति का नेतृत्व कैलाश विजयवर्गीय कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रक्तदान शिविर, मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम इस अभियान के तहत आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पार्टी के सभी कार्यालयों से लाखों की संख्या में पोस्टकार्ड पीएम मोदी को भेजें जाएंगे। पूरे देश की तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मनाने की तैयारी में जुटी बीजेपी ने पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, जम्मू, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, असम, बंगलुरु- कर्नाटक, पटना में भव्य जश्न मनाने की तैयारी की है। पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि, पार्टी इन 20 दिनों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजित करेगी। प्रदेश के हर जिले में पीएम मोदी के जीवन और उनके कामकाज पर प्रदर्शनियां शामिल होंगी।

पीएम मोदी के यूनिक कार्य: पीएम मोदी ने लाल किले से टॉयलेट निर्माण और साफ-सफाई का एलान किया और फिर पूरे अभियान को जमीन पर भी ऐसा उतारा कि लोगों को साफ-सफाई की आदत सी पड़ गई है। मोदी ने खुद भी झाड़ू लगाने में संकोच नहीं किया। मोदी ने दो मोर्चों पर काम किया। गरीबाें को टॉयलेट बनाने के लिए सरकारी मदद दी गई। वहीं, कुप्रथा के चक्कर में जिन्होंने अब तक टॉयलेट नहीं बनवाए थे, उन्हें जागरूक करने पीएम खुद उतरे। 2014 में देश के बमुश्किल 40 फीसदी घरों में टॉयलेट थे, लेकिन अब 95 फीसदी से ज्यादा घरों में टॉयलेट हैं। जनता से सीधे रूबरू होने के लिए मोदी ने रेडियो पर मन की बात शुरू की।
रेडियो को पुरानी टेक्नोलॉजी मानने वाले लोग भी इससे हैरान रह गए। इसने रेडियो को नया जीवन दे दिया। इससे पीएम लोगों के और करीब आ गए। मोदी ने लोगों को फिटनेस के लिए उत्साहित किया। योग दिवस की धूम देश ही नहीं पूरी दुनिया में होती है। मोदी ने देश की नब्ज समझी और आत्मविश्वास जगाया। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को आर्थिक तौर पर मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएंगे। भारत में महिलाओं के मोदी ने बहुत कार्य किये। उज्जवला योजना के तहत आज घर गैस पहुंचाई है। इतना ही नहीं पीएम मोदी जनधन योजना के तहत महिलाओं के बैंक में खाते खोले गए जो इस देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,398फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें