30 C
Mumbai
Wednesday, March 11, 2026
होमदेश दुनियाबिरसा मुंडा जयंती: भावुक हुए PM, कहा- आदिवासियों संग गुजारे हैं ज्यादा...

बिरसा मुंडा जयंती: भावुक हुए PM, कहा- आदिवासियों संग गुजारे हैं ज्यादा समय

Google News Follow

Related

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की स्मृति में झारखंड के रांची में एक संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की इच्छाशक्ति के कारण ही झारखंड राज्य अस्तित्व में आया और झारखंड आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेयी नहीं आदिवासियों हित के लिए जनजातीय मामलों का मंत्रालय बनाया।

उन्होंने कहा, ”मैंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा आदिवासी भाइयों और बहनों और बच्चों के साथ बिताया है। मैं उनके सुख-दुख, दैनिक जीवन और उनके जीवन की आवश्यकताओं का साक्षी रहा हूं। इसलिए, आज का दिन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक भावनात्मक दिन है।” मोदी ने कहा कि- ‘कुछ दिन पहले मैंने हर राज्य में आदिवासी म्यूजियम की स्थापना का आह्वान किया था।

मुझे खुशी है कि हर राज्य इस ओर केंद्र सरकार के साथ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नौ और राज्यों में आदिवासी म्यूजियम की स्थापना होगी।’ इस मौके पर उन्होंने कहा, ”राष्ट्र ने तय किया कि आजादी के ‘अमृत काल’ के दौरान आदिवासी परंपराओं और उसकी वीरता की गाथाओं को और भी भव्य पहचान दी जाएगी। ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है कि 15 नवंबर-भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को सोमवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया, ”भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वह स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे। देश के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।” बता दें कि सरकार ने मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की है। बिरसा मुंडा का जन्म 1875 में अविभाजित बिहार के आदिवासी क्षेत्र में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन तथा धर्मांतरण गतिविधियों के खिलाफ आदिवासियों को लामबंद किया था। 1900 में रांची जेल में उनकी मृत्यु हो गई थी।

ये भी पढ़ें 

योगी सरकार ने गायों की सेवा के लिए बनाई ‘अभिनव एम्बुलेंस’ सेवा  

ED व CBI चीफ का कार्यकाल 2 से 5 साल,अध्यादेश लेकर आई केंद्र सरकार

UP भगवान परशुराम की प्रतिमा के सहारे ब्राह्मणों को लुभाने की कोशिश

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,025फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें