29 C
Mumbai
Monday, March 16, 2026
होमदेश दुनियाजिन्ना के विरोधी राजा महेंद्र सिंह के नाम पर बनने वाले विश्वविद्यालय...

जिन्ना के विरोधी राजा महेंद्र सिंह के नाम पर बनने वाले विश्वविद्यालय का पीएम करेंगे शिलान्यास

Google News Follow

Related

अलीगढ़। पीएम मोदी 14 सितंबर को जिन्ना के घोर विरोधी जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने नाम पर खुलने वाले विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। अलीगढ़ में खुलने वाली इस यूनिवर्सिटी को सीएम योगी ने 2019 स्थापित करने का भरोसा दिया था। बताया जाता है कि  जाट राजा महेंद्र सिंह जिन्ना के घोर विरोधी थे। उनके द्वारा दान की गई जमीन पर बने विश्वविद्यालय से उनका नाम हटा दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां देखने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं।शासन स्तर से जनपद स्तर पर इस संबंध में निर्देश मिलने के बाद अफसर हाई अलर्ट मोड पर हैं। पीएम का 14 सितंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है। डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड, डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
कार्यक्रम स्टेट यूनिवर्सिटी स्थल पर होगा। जहां टेंट लगाए जाने का कार्य भी एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। जनपद के नोडल अधिकारी व लोनिवि के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने भी डेरा डाल दिया है। सभी विभागीय अधिकारियों से उनके विभागों में चल रही सरकार की योजनाओं की प्रगति का रिकॉर्ड मांग लिया गया है।
इन सभी तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों और डिफेंस कॉरिडोर और स्टेट यूनिवर्सिटी को लेकर अब तक क्या-क्या कार्य किए गए हैं। इस संबंध में अफसरों के साथ बैठक करने के लिए सीएम योगी आदित्यानाथ बुधवार को आ सकते हैं।
कौन हैं राजा महेंद्र सिंह: राजा महेंद्र सिंह ने ही अलीगढ़ में विश्वविद्यालय खोलने के लिए अपनी जमीन दान की थी, लेकिन बाद उनका नाम हटा दिया गया। अलीगढ़विश्व विद्यालय में सिर्फ जिन्ना का ही नाम लिखा जाता है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के किसी भी कोने में उनका नाम अंकित नहीं है। इसी कारण यहां पर एएमयू का नाम बदलने के लिए काफी मांग उठती रहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए रास्ता निकाला। ऐसे में प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाब में महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय लिया। बता दें कि जाट राजा महेंद्र सिंह अफगानिस्तान में रहते हुए 1915 भारत में अंतरिम सरकार बनाई थी।
26 को लखनऊ दौरे पर पीएम: वहीं, पीएम मोदी का 26 सितंबर को लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं। पीएम चार घंटे राजधानी में रहेंगे। पीएम मोदी लखनऊ में होने वाला कार्यक्रम ‘अरबन कॉन्क्लेव’ में हिस्सा लेंगे। इस संबंध में प्रशासन स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया गया।इस कॉन्क्लेव में देश के विभिन्न संस्थानों से नामचीन विशेषज्ञों को शामिल होना है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,033फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें