25 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमदेश दुनियाप्रयागराज महाकुंभ 2025: प्रयागराज जंक्शन पर तय समय से ​पहले लागू हुआ...

प्रयागराज महाकुंभ 2025: प्रयागराज जंक्शन पर तय समय से ​पहले लागू हुआ वनवे!

यात्रियों का क्रॉस मूवमेंट न हो इसके लिए यह व्यवस्था 31 जनवरी की रात 12 बजे तक लागू|

Google News Follow

Related

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में कल 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर होने वाले दूसरे अमृत स्नान से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है।​ कल 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर महाकुंभ 2025 के दूसरे अ​मृत स्नान से पहले श्रद्धालुओं का प्रयागराज पहुंचना जारी है। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है।

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर दूसरे अमृत स्नान से पहले श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह एलर्ट मोड में दिखाई दे रही है| खासकर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और होने वाली असुविधाओं को ध्यान रखते हुए प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर समय पहले वनवे लागू कर दिया गया है| ताकि क्रासिंग से होने वाली ट्रैफिक को रोकने में मदद मिल सके|

प्रयागराज जंक्शन पर वनवे सोमवार से ही लागू हो गया। अब आधी रात के बाद प्रयागराज छिवकी, नैनी जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, सूबेदारगंज, झूंसी और प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को एक ओर से प्रवेश तो दूसरी ओर से निकास दिया जाएगा। इन सभी स्टेशनों पर यह व्यवस्था 31 जनवरी की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। उधर, जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का प्रवेश रोकने के लिए फायर ब्रिगेड चौराहे पर टिन शेड की दीवार भी बना दी गई है।

नैनी जंक्शन : प्रवेश केवल स्टेशन रोड से और निकास केवल मालगोदाम की ओर (द्वितीय प्रवेश द्वार) से दिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को गेट नंबर दो से प्रवेश दिया जाएगा।
सूबेदारगंज स्टेशन : प्रवेश केवल झलवा (कौशाम्बी रोड) की ओर से और निकास केवल जीटी रोड सुलेमसराय की ओर दिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को गेट नंबर तीन से प्रवेश दिया जाएगा।
फाफामऊ स्टेशन : प्रवेश केवल प्लेटफॉर्म नंबर चार की ओर से (रंगपुरा की ओर से टाटा मोटर्स वर्कशॉप की ढलान से) और निकास केवल एक नंबर की ओर से बनारस रोड की ओर दिया जाएगा। आरक्षित यात्रियों के लिए भी प्रवेश वैशाली गेस्ट हाउस के सामने फ्लाईओवर के माध्यम से चार नंबर की ओर होगा।
प्रयाग स्टेशन : प्रवेश केवल यूनिवर्सिटी रोड की ओर से दिया जाएगा। निकास केवल रामप्रिया रोड (आईईआरटी के पहले से) की ओर दिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को गेट नंबर एक से प्रवेश दिया जाएगा।
प्रयागराज रामबाग स्टेशन : प्रवेश केवल स्टेशन रोड लल्लू जी एंड संस और निकास केवल लाउदर रोड से गेट नंबर एक, दो, तीन की ओर से होगा। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को आश्रय स्थल संख्या चार में जाना होगा।
झूंसी स्टेशन : प्रवेश व निकास दोनों ओर से होगा। यहां दोनों ओर यात्री आश्रय स्थल बनाए गए हैं।
प्रयागराज जंक्शन : प्रवेश केवल सिटी साइड (प्लेटफार्म नंबर-1 की ओर) से दिया जाएगा। निकासी सिविल लाइंस साइड की ओर से होगी। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को सिटी साइड स्थित गेट नंबर पांच से प्रवेश दिया जाएगा।
प्रयागराज छिवकी : प्रवेश प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग को जोड़ने वाले सीओडी मार्ग से दिया जाएगा और निकास केवल जीईसी नैनी रोड (प्रथम प्रवेश द्वार) की ओर से दिया जाएगा। आरक्षित यात्रियों को गेट नंबर दो से प्रवेश दिया जाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का क्रॉस मूवमेंट न हो इसके लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके अलावा जंक्शन, नैनी, छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशनों से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाल, नीले, हरे और पीले रंग का यात्री आश्रय स्थल बनाया गया है। कलर कोडिंग व्यवस्था से यात्रियों को आसानी से उचित प्लेटफार्म पर भेजा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: ​सुबह आठ बजे तक 55 लाख से अधिक ने किया स्नान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,244फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें