27 C
Mumbai
Tuesday, March 17, 2026
होमदेश दुनियाMP में गाय सेस लगाने की तैयारी, विकसित होगा गाय- अभयारण्य

MP में गाय सेस लगाने की तैयारी, विकसित होगा गाय- अभयारण्य

 शिवराज सिंह चौहान ने गौ पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की बैठक में किया ऐलान  

Google News Follow

Related

शिवराज सरकार गायों की सेवा का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गाय उपकर लगाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि पहले यह उपकार( सेस) शराब और वाहनों पर लगाया जाएगा। इस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से योजना तैयार करने का आदेश दिया है।
इससे होने वाली आमदनी का उपयोग गायों के चारे और अन्य व्यवस्था में खर्च किया जाएगा। इतना ही नहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में गाय अभयारण्य विकसित करने पर जोर दिया है। उन्होंने इस संबंध बताया कि आगर-मालवा में सालरिया गाय अभयारण्य विकिसित किया जाए। उन्होंने इसकी जिम्मेदार गायों की सेवा में लगे गैर सरकारी संगठनों को सौपने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये संगठन गायों की सेवा तन मन और धन से करते हैं। इस दौरान सीएम ने गैर सरकारी गई शालाओं को अनुदान  देने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।
शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को प्रदेश की छह गौशालों को प्रशिक्षण केंद्र में तब्दील करने का आदेश दिया।  इसके आलावा उन्होंने गायों की नस्ल सुधारने, उनके रहने की व्यवस्था  आदि पर भी उन्होंने विशेष तौर पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में बंद हो चुके आठ गौ सदन को दुबारा शुरू करने के भी निर्देश दिए। इसके आलावा राज्य में 2200 नई गौ शालाएं बनाई जाएंगी, जिनकी जिम्मेदारी गैरसरकारी संगठनों को सौपा जाएगा। इस दौरान सीएम ने गौ अभयारण्य को गौ पर्यटन में विकसित करने के लिए राज्य पर्यटन विभाग को कहा गया।जिस पर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी। शिवराज सिंह चौहान यह आदेश गौ पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की बैठक में दिया जो गुरुवार को हुई।
ये भी पढ़ें

दिल की बात जुबां पर आई, पाक ने माना आतंकवाद के खिलाफ नहीं हो..

भाजपा से सीट शेयरिंग करके पंजाब में लड़ूंगा चुनाव,कैप्टन खुश हुए

कॉमेडियन वीर दास पर भड़के MP के गृह मंत्री,कहा- माफ़ी मांगों ,वरना …

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें