28.6 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमदेश दुनियादेशभर में आज मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी...

देशभर में आज मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई

पैगम्बर मोहम्मद के मक्का से जाने के बाद मदीना में ईद का उत्सव शुरू हुआ।

Google News Follow

Related

रमजान के पाक पवित्र महीने के समाप्त होने और शुक्रवार को ईद का चांद नजर आने के बाद देशभर में आज बड़ी धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है। ईद का त्योहार मुस्लिम धर्म का खास और बड़ा त्योहार माना जाता है। पैगम्बर मोहम्मद के मक्का से जाने के बाद मदीना में ईद का उत्सव शुरू हुआ। ईद के मौके पर सभी लोग एक दूसरे को बधाई दे आपस में खुशियां बाटंते हैं। वहीं आज दिल्ली के जामा मस्जिद पर सुबह की नमाज अदा करने के लिया लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सुबह की नमाज अदा की जिसके बाद सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-फित्र की ईद की बधाई दी है। ईद-उल-फितर के मौके पर मुंबई की माहिम दरगाह में भी लोगों नमाज अदा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी ईद की शुभकामनाएं-

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद की पूर्व संध्या ही देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में खास संदेश के साथ लोगों को ईद की बधाई दी गई। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ईद सद्भाव की भावना से ओत प्रोत है, जो शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए हमें प्रेरित करता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों ईद-उल-फित्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी ईद की शुभकामनाएं-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के लिए शांति, स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हुए लोगों को ईद की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि रमजान के दौरान दुनिया भर के सभी मुस्लमानों ने उपवास और प्रार्थना की है। ईद के अवसर पर सभी लोग एकता के मुल्यों को महसूस कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद की शुभकामनाएं दीं।

मेघालय में तैनात भारतीय सीमा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलग-अलग स्थानों पर बांग्लादेशी सैनिकों को ईद की बधाई देते हुए मिठाइयां भेंट की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ईद की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सभी देशवासियों को ईद-उल-फित्र की मुबारकबाद।

ये भी देखें 

हिंदू धर्म, गाय, देवी-देवताओं के आधार पर ब्रिटिश स्कूलों में हिंदू छात्रों का उत्पीड़न और अपमान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,188फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें