26 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमक्राईमनामागैस नहीं, खाने को कुछ नहीं : आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका...

गैस नहीं, खाने को कुछ नहीं : आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में विरोध​-प्रदर्शन

​सरकारी आकड़ों में ​शुरुआती संघर्ष और प्रतिशोध में भी 300 से अधिक घायल हो गए।

Google News Follow

Related

श्रीलंका में चल रहे राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल के बीच, ताजा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया|​​ प्रदर्शनकारियों ने भोजन और ईंधन की कमी के​ बीच कोलंबो में स्लेव आइलैंड पीएस के बाहर आंदोलन किया|समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए वीडियों​​ में प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह को खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए दिखाया गया है क्योंकि श्रीलंका ​​अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

​एक प्रदर्शनकारी ने एएनआई को बताया कि गैस नहीं और खाने को भी कुछ नहीं। हम कल रात से यहां हैं। प्रदर्शनकारी ने बताया कि मुझे 2 महीने से गैस नहीं मिली है|श्रीलंका सरकार द्वारा शनिवार को 12 घंटे के लिए देशव्यापी कर्फ्यू हटाने और कड़े प्रतिबंधों में ढील दी गई​| ​क्योंकि नए प्रधान मंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने सरकार विरोधी समूहों के साथ संघर्ष के बाद सरकार बनाने की मांग की, जिसमें नौ लोग मारे गए।

पूर्व प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों ने आर्थिक राजधानी कोलंबो में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने शिविर पर धावा बोल दिया|​​ टेंट जला दिया​| प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प के बाद सरकार के खिलाफ एक महीने से अधिक समय तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन इस सप्ताह हिंसक हो गया।​ ​सरकारी आकड़ों में ​शुरुआती संघर्ष और प्रतिशोध में भी 300 से अधिक घायल हो गए।

सरकार ने शनिवार सुबह 6​.00 से शाम 6​.00 बजे तक कर्फ्यू हटा लिया। सोमवार को लगाया गया 24 घंटे का कर्फ्यू गुरुवार और शुक्रवार को कुछ घंटों के लिए हटा लिया गया था​,​ ताकि आवश्यक आपूर्ति की खरीदारी की जा सके।​ ​

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र पर मंडरा रहा है उद्धव ठाकरे ‘सबसे बड़ा खतरा’ : नवनीत राणा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें