30 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियाआंधी-तूफान के साथ दिल्ली-NCR में बारिश, गिरे पेड़, हुआ ट्रैफिक जाम

आंधी-तूफान के साथ दिल्ली-NCR में बारिश, गिरे पेड़, हुआ ट्रैफिक जाम

अगले पांच दिनों तक पूरे देश में लू चलने की कोई संभावना नहीं है| अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 42 या 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है| 

Google News Follow

Related

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है| अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद कई जगहों पर आंधी और तेज बारिश देखने को मिली है| आंधी इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ और सड़कों पर लगे खंभे टूट गए|

बारिश के चलेत दिल्ली में लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा| क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने (आरडब्ल्यूएफसी) पहले ही पूर्वानुमान जारी किया था कि राष्ट्रीय राजधानी में दोपहर 4.30 बजे से धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे|

दिल्ली में अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है| आईएमडी के अधिकारी ने रविवार को कहा था कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सोमवार को शहर में गरज और बिजली गिरने की संभावना है|

आईएमडी ने रविवार को जारी एक अपडेट में कहा कि अगले पांच दिनों तक पूरे देश में लू चलने की कोई संभावना नहीं है| अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 42 या 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है|

​यह भी पढ़ें -​

बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी स्याही, खूब चले लात-घूसे  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,150फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें