30 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमक्राईमनामाराजा रघुवंशी हत्या केस: 790 पेज चार्जशीट, सोनम मुख्य आरोपी!

राजा रघुवंशी हत्या केस: 790 पेज चार्जशीट, सोनम मुख्य आरोपी!

फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ​इन तीन सह-आरोपियों में प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर, उस इमारत का मालिक जहां सोनम अपराध करने के बाद छिपी थी​।​ 

Google News Follow

Related

मेघालय पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा कदम उठाते हुए 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य सहयोगियों​-आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान​-को भी हत्या का आरोपी ठहराया गया है।

पुलिस के अनुसार, 23 मई को हनीमून के दौरान सोनम ने अपने साथियों संग मिलकर पति राजा की निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(I) (हत्या), धारा 238​ (a) (सबूत मिटाना) और धारा 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सईम ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद तीन अन्य सह-आरोपियों ​- प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स, इमारत मालिक लोकेंद्र तोमर और सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरबार के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल होगा। इन तीनों को सबूत नष्ट करने और आरोपी को छिपाने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया गया था और वे इस समय जमानत पर बाहर हैं।

इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। लेकिन सोनम पहले से अपने परिवार की फैक्ट्री में कार्यरत राज कुशवाहा के साथ संबंध में थी और शादी से खुश नहीं थी। पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से राजा की हत्या कर दी।

राजा का शव 23 मई को जंगल से बरामद हुआ, जबकि सोनम 8 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पकड़ी गई। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश और वारदात को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को यूपी, इंदौर और सागर से गिरफ्तार किया।

 यह भी पढ़ें-

एशिया कप हॉकी 2025: फाइनल की जंग आज, भारत बनाम चीन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,199फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें