30 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमदेश दुनिया​मैकडॉनल्ड्स में चूहे ने काटा आठ साल के बच्चे का पैर, सीसीटीवी...

​मैकडॉनल्ड्स में चूहे ने काटा आठ साल के बच्चे का पैर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

हैदराबाद के कोमपल्ली इलाके में आठ साल का एक बच्चा अपने माता-पिता के साथ मैकडॉनल्ड्स में नाश्ता करने गया। नाश्ता करते समय चूहे ने लड़के पर छलांग लगा दी। उसके पैर में काट भी लिया।

Google News Follow

Related

मैकडॉनल्ड्स में आठ साल के एक बच्चे के पैर को चूहे ने काट लिया। घटना शुक्रवार शाम हैदराबाद के कोमपल्ली इलाके में हुई। इसी बीच इस घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खबरों के अनुसार हैदराबाद के कोमपल्ली इलाके में आठ साल का एक बच्चा अपने माता-पिता के साथ मैकडॉनल्ड्स में नाश्ता करने गया। नाश्ता करते समय चूहे ने लड़के पर छलांग लगा दी। उसके पैर में काट भी लिया। लड़के के पिता ने तुरंत लड़के को चूहे के पास से निकाला। मैकडॉनल्ड्स के कर्मचारियों से भी शिकायत की है।

इस घटना के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया| साथ ही बच्चे के पिता ने मैकडोनाल्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|
इस बीच, यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना हुई है, इससे पहले अहमदाबाद में मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट में कोल्ड ड्रिंक में एक छिपकली पाई गई थी| उसके बाद अहमदाबाद नगर निगम ने इस आउटलेट को बंद कर दिया|
यह भी पढ़ें-

अतीक के कुनबे पर 24 घंटे नजर,उमेश की दिनदहाड़े मरवाने यह थी प्लानिंग!      

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,286फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें