स्पीडबोट हादसे में घायल हुए रेमण्ड ग्रुप के चेयरमन गौतम हरि सिंघानिया; 2 भारतीय लापता

मुंबई में इलाज जारी;

स्पीडबोट हादसे में घायल हुए रेमण्ड ग्रुप के चेयरमन गौतम हरि सिंघानिया; 2 भारतीय लापता

Raymond Group Chairman Gautam Hari Singhania injured in speedboat accident; 2 Indians missing

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम हरि सिंघानिया मालदीव में हुए एक स्पीडबोट हादसे में घायल हो गए। हालांकि उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है और फिलहाल मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में दो भारतीय पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह मालदीव के वी फेलिधू (V Felidhoo) के पास हुई, जब पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में कुल सात लोग सवार थे। रिपोर्ट के मुताबिक, सवार लोगों में ब्रिटेन और रूस की दो महिलाएं और भारत के पांच पुरुष शामिल थे। हादसे के दौरान पांच लोग समुद्र में बह गए, जिनमें एक रूसी महिला और चार भारतीय पुरुष शामिल थे।

इस घटना में गौतम हरि सिंघानिया को मामूली चोटें आईं। उनके प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “गौतम सिंघानिया को एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद मामूली चोटें आई हैं। वह मुंबई में उचित देखभाल के तहत स्वस्थ हो रहे हैं। हम आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं और प्रभावित मित्रों के कुशल-मंगल की प्रार्थना करते हैं।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, लापता लोगों में रैली ड्राइवर हरि सिंह भी शामिल हैं। बचाव एजेंसियों द्वारा समुद्र में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। यह हादसा एक लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्र में हुआ है, जिससे समुद्री सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:

नवरात्रि व्रत में मखाना : हल्का, पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर, व्रत के लिए सर्वोत्तम आहार

हॉलीवुड के दिग्गज एक्शन स्टार चक नोरिस का निधन, कभी ‘ब्रूस ली’ से की थी फाइट !

लव जिहाद: दलित महिला के मामलें में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी निलंबित

Exit mobile version