27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमदेश दुनियाडीएलआरएस में लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट के 552 पदों पर भर्ती, आवेदन 30...

डीएलआरएस में लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट के 552 पदों पर भर्ती, आवेदन 30 अप्रैल तक! 

भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय (डीएलआरएस), असम की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो गई है|  

Google News Follow

Related

सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। डायरेक्टरेट ऑफ लैंड एंड सर्वे (डीएलआरएस), असम, ने लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट (एलआरए) के कुल 552 पदों पर बंपर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय (डीएलआरएस), असम की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।

ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट के पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे से पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद अनुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड से एचएसएलसी या समकक्ष योग्यता के साथ असम सर्वेक्षण एवं निपटान प्रशिक्षण केंद्र, दखिंगांव से 6 महीने का आरसीसीसी प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी, 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

डीएलआरएस की ओर से योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 14,000 से 70,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एसईबीए) पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जारी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।

फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
 
यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल में तृणमूल के वीडियो पर आपत्ति जताने पर मतदान अधिकारी की पिटाई!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,949फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें