अगर लिवर सही तरह से काम न करे तो भोजन ठीक से पच नहीं पाता और गैस, अपच और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं बार-बार होने लगती हैं। इसलिए सिर्फ गैस की दवा लेने के बजाय लिवर और पाचन दोनों का ध्यान रखना जरूरी है। पहले जानते हैं कि पाचन और लिवर कैसे एक-दूसरे से जुड़े हैं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि लिवर की सहायता से ही पाचन क्रिया सही तरीके से हो पाती है। लिवर खाना पचाने के लिए रोजाना एक तय मात्रा में पित्त बनाता है, जो वसा को तोड़ने और खाने को पचाने में मदद करता है। ऐसे में अगर लिवर कम या अत्याधिक पित्त बनाता है तो इसका सीधा असर पाचन पर पड़ता है।
देर रात खाना, जंक फूड का सेवन, और अत्यधिक तला-भुना खाना जैसी आदतें लिवर को कमजोर करती हैं और पाचन भी प्रभावित होता है। ऐसे में लिवर का ध्यान रखना जरूरी है और लिवर को डिटॉक्स जरूर करें।
इसके साथ ही आहार में ढेर सारा फाइबर लें। लिवर के लिए फाइबर बहुत फायदेमंद होता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए चीनी का इस्तेमाल कम करें। रिफाइंड चीनी लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है।
ईरान के विदेश मंत्री का आरोप, यूएस-इजरायल से यूएन मूल्यों पर संकट!
