गणतंत्र दिवस पर दुनिया ने देखी भारत की ताकत    

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  250 साल पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए बग्गी से कर्तव्य पथ पर पहुंची।

गणतंत्र दिवस पर दुनिया ने देखी भारत की ताकत     

गणतंत्र दिवस पर भारत की दुनिया ने ताकत देखी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना की सलामी ली। इस दौरान सेना के शौर्य देखकर लोगों का जोश हाई था। गणतंत्र दिवस पर फ़्रांस क्र राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रो पीएम मोदी के साथ कर्तव्य पथ पर मौजूद रहे। भारत अपना 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं, तीन सुखोई विमान  900 किमी प्रति घंटे से त्रिशूल बनाते हुए उड़ान भरे।          

 इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  250 साल पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए बग्गी से कर्तव्य पथ पर पहुंची। उनके साथ फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो भी थे। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो  गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि थे। अवसर पर परेड में फ्रांसीसी मार्चिंग दल और एक बैंड दस्ता भी शामिल हुआ। जिसमें छह भारतीय थे। 

वहीं कर्तव्य पथ पर  उत्तर प्रदेश की झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। दरअसल यूपी की झांकी में ब्रह्मोस मिसाइल के साथ राम मंदिर की भी झलक दिखी।इस झांकी में सबसे पहले भगवान राम को दिखाया गया था और फिर ब्रह्मोस मिसाइल तथा रैपिड रेल को दिखाया गया था।  इसके अलावा केंद्र इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एआई पर झांकी बनाया था जिसमें ये के सदुपयोग के बारे में बताया गया था। इस झांकी को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में एआई का कितना महत्त्व है।  

ये भी पढ़ें 

Republic Day 2024:प्रथम परेड के दौरान भारत के पहले मुख्य अतिथि कौन थे?

मुख्यमंत्री शिंदे ने स्थिति स्पष्ट की; बोले, सरकार की भूमिका कल भी वही थी और आज भी वही है!

इंडिया अलायंस को बड़ा झटका, नीतीश कुमार जल्द ही एनडीए में होंगे शामिल!

Exit mobile version