27 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमदेश दुनिया​कानपुर हिंसा​: जुमे की नमाज पर ​लगे ​प्रतिबंध​, ​खून से लिखा राष्ट्रपति...

​कानपुर हिंसा​: जुमे की नमाज पर ​लगे ​प्रतिबंध​, ​खून से लिखा राष्ट्रपति को पत्र ​

जुम्मे के दिन इबादत के नाम पर एकत्र होकर ऐसे भड़काऊ भाषण देता है और लोगों को भड़काता है| उस शख्स पर तुरंत 'एनएसए' लगा कर कार्रवाई की जाए| ऐसी मस्जिदों को तत्काल बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाए| 

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा को लेकर अलीगढ़ जिले में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने खून से राष्ट्रपति को एक पत्र लिखकर जुमे की नमाज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है| वही उनके द्वारा विवादित स्लोगन भी लिखकर कार्यकर्ताओं ने दीवारों पर चिपकाए हुए थे| हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि अपर सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर सौंपे गए|
बता दें की गत दिनों कानपुर में हुए घटनाक्रमों को लेकर हिंदू महासभा ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा है कि जुम्मे के दिन को इन्होने आतंकवादी दिवस बना दिया है| आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद तक ऐसे सैकड़ों घटनाक्रम है जो जुमे की नमाज के बाद हुए हैं|
हिंदू महासभा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखे पत्र में मांग किया है कि सामूहिक नमाज पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाए| यही इनके द्वारा ऐसी मस्जिदों में इबादत के बाद ऐसे घटनाक्रम होते हैं, उन मस्जिदों को ध्वस्त करा दिया जाए| साथ ही जुमे की नमाज के समय छोटी मस्जिदों में 10 और बड़ी मस्जिदों में 25 से ऊपर लोगों को अनुमति नहीं दी जाए|
वही, हिंदू महासभा की ओर से पूरी तरह से सामूहिक नमाज पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही ऐसे मौलाना, मुफ़्ती या कोई भी व्यक्ति जो जुम्मे के दिन इबादत के नाम पर एकत्र होकर ऐसे भड़काऊ भाषण देता है और लोगों को भड़काता है| उस शख्स पर तुरंत ‘एनएसए’ लगा कर कार्रवाई की जाए|मस्जिदों पर जहां पर ऐसी तकरीर दी जाती है ऐसी मस्जिदों को तत्काल बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाए|

​ यह भी पढ़ें-

नूपुर शर्मा के बयान पर मचमच : हम हर धर्म का सम्मान करते हैं – BJP

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें