26 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमदेश दुनियारिद्धिमा का योग अवतार, तस्वीर शेयर कर कहा, योग ही जीवन का...

रिद्धिमा का योग अवतार, तस्वीर शेयर कर कहा, योग ही जीवन का तरीका है!

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर योगासन पूर्वोत्तानासन करते हुए तस्वीर शेयर की। यह आसन शरीर को मजबूत बनाने और कोर एवं कंधों को ताकत देने के लिए बहुत लाभदायक है।

Google News Follow

Related

अभिनेता रणवीर कपूर की बहन और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। इस बीच, रिद्धिमा ने शनिवार को इंस्टाग्राम के जरिए फिटनेस और योग के प्रति लगाव को उजागर किया है।

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर योगासन पूर्वोत्तानासन करते हुए तस्वीर शेयर की। यह आसन शरीर को मजबूत बनाने और कोर एवं कंधों को ताकत देने के लिए बहुत लाभदायक है। रिद्धिमा ने तस्वीर शेयर कर लिखा, “हर दिन योग का अभ्यास करें। पूर्वोत्तासन (अपवर्ड प्लैंक पोज)। मजबूत शरीर ही नया आकर्षण है। योग जीवन का तरीका है। मजबूत बनना ही लक्ष्य है। खुद पर भरोसा रखें।”

हर कोई रिद्धिमा के पोस्ट की तारीफ कर रहा है। फैंस उनके कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह के इमोजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, रिद्धिमा की फिटनेस जर्नी लोगों को प्रभावित करती है। वे अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फिटनेस और योग से लोगों को मोटिवेट करती रहती हैं।

आयुष मंत्रालय ने पूर्वोत्तानासन को एक महत्वपूर्ण योगासन की श्रेणी में रखा है। उनके अनुसार, इसके नियमित अभ्यास से हाथों, पौरों और पीठ की मांसपेशियां मजबूत रहती हैं। वहीं, रीढ़ की हड्डी में भी लचीलापन बना रहता है और साथ ही, शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

इसके साथ ही, यह आसन घबराहट और थकान को कम करने, मन को शांत और शरीर में ऊर्जा का संचार करने में भी मदद करता है। यह आंतों और पेट के अंगों को फैलाता है और उनकी मालिश करता है।

रिद्धिमा की बात करें तो उन्होंने कपूर खानदान से होने के बावजूद अपने करियर की शुरुआत ज्वेलरी और फैशन डिजाइनर के तौर पर की थी और बाद में खुद को एक बिजनेसवुमन के तौर पर स्थापित किया।

हालांकि, रिद्धिमा मनोरंजन की दुनिया में ओटीटी शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ से कदम रख चुकी हैं और वह जल्द ही नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ फिल्म ‘डीकेएस’ में अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग शिमला के खूबसूरत लोकेशन्स पर हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक आशीष आर. मोहन हैं।

यह भी पढ़ें-

कोर्ट के अलावा किसी को सजा देने का अधिकार नहीं: अखिलेश यादव!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,109फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें