30 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमक्राईमनामाकनाडा के टोरंटो में सड़क दुर्घटना, पांच भारतीय छात्रों की मौत

कनाडा के टोरंटो में सड़क दुर्घटना, पांच भारतीय छात्रों की मौत

सभी मॉन्ट्रियल और ग्रेटर टोरंटो क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे थे| भारतीय राजदूत अजय बिसारिया ने ट्वीट करते हुए बताया, ‘कनाडा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है| टोरंटो के पास शनिवार को एक ऑटो दु​​र्घटना में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई|

Google News Follow

Related

कनाडा के टोरंटो में हुए एक सड़क हादसे में पांच भारतीय छात्रों की मौत हो गई है| ये घटना रविवार की है. दो छात्र इस समय अस्पताल में भर्ती हैं| वो हादसे में घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें यहां इलाज के लिए लाया गया है| टोरंटो में भारत के दूतावास की टीम सहायता के लिए पीड़ितों के दोस्तों के संपर्क में है| इस बात की जानकारी कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने दी है| मृतकों की उम्र 21से 24 वर्ष के बीच में थी| हादसा इतना भयंकर था कि सभी पांच छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई|

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये हादसा एक वैन के ट्रैक्टर-ट्रेलर के टकराने की वजह से हुआ था| इसकी जानकारी कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त ने दी है| जिन दो लोगों का उपचार किया जा रहा है, उन्हें गंभीर चोट आई हैं| स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि हरप्रीत सिंह (24), जसप्रीत सिंह (21), करनपाल सिंह (22) , मोहित चौहान (23) और पवन कुमार (23) वर्ष को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया|

वे सभी मॉन्ट्रियल और ग्रेटर टोरंटो क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे थे| भारतीय राजदूत अजय बिसारिया ने ट्वीट करते हुए बताया, ‘कनाडा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है| टोरंटो के पास शनिवार को एक ऑटो दु​​र्घटना में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई| दो अन्य छात्र अस्पताल में भर्ती हैं| पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं| भारत की टोरंटो टीम सहायता के लिए पीड़ितों के दोस्तों के संपर्क में है|’

जानकारी के मुताबिक, सभी छात्र शनिवार की सुबह एक पैसेंजर वैन से पश्चिम की ओर जा रहे थे, तभी उनकी वैन की ट्रैक्टर-ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई| पुलिस ने कहा कि दुर्घटना की जांच चल रही है| पुलिस ने घटना को लेकर किसी पर आरोप नहीं लगाया है| मामले में अभी किसी तरह की लापरवाही की बात सामने नहीं आई है|

​​यह भी पढ़ें-

Russia Attack: जेलेंस्की की NATO को चेतावनी,बचाइए, नहीं तो रूसी मिसाइलें आपके देशों पर भी गिरेंगी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,286फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें