आरआरबी भर्ती 2026: पैरामेडिकल के 560 पदों पर आवेदन 15 सितंबर से शुरू!

दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड  ने पैरामेडिकल कैटेगरी के विभिन्न 560 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

आरआरबी भर्ती 2026: पैरामेडिकल के 560 पदों पर आवेदन 15 सितंबर से शुरू!

RRB-Recruitment-2026-Applications-for-560-Paramedical-Posts-Start-on-September-15

रेलवे में नौकरी करना आज भी हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल कैटेगरी के विभिन्न 560 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

आरआरबी की ओर से पैरामेडिकल पोस्ट के लिए जारी कुल 560 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर तक तय की गई है।

ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन (डीवी), चिकित्सा जांच (एमई), आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार पे लेवल 3 से पे लेवल 7 के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए और एससी/एसटी/पूर्व सैनिक/विकलांग व्यक्ति/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/ईबीसी के लिए 250 रुपए तय किया गया है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आरआरबी की ओर से पैरामेडिकल पोस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती प्रक्रिया, आयु सीमा, सैलरी, योग्यता, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को सम-दर-समय ऑफिशियल पोर्टल को चेक करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें-
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 150 करोड़ रुपये!
क्या भारत-ईरान के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा?
Exit mobile version