24 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमदेश दुनियारूस-यूक्रेन युद्ध: भारत को मध्यस्थता का ऑफर, पाक पीएम को लगी मिर्ची!

रूस-यूक्रेन युद्ध: भारत को मध्यस्थता का ऑफर, पाक पीएम को लगी मिर्ची!

Google News Follow

Related

रूस के विदेश मंत्री लावरोव भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में मध्यस्थता कर सकता है। इसमें रूस को कोई आपत्ति नहीं है। क्योंकि भारत का रुख शुरू से ही निष्पक्ष है और अमेरिका के दबाव में नहीं आया। मालूम हो कि रूस और यूक्रेन के बीच आज जंग का 37 वां दिन है। रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि रूस रक्षा के क्षेत्र में भारत को किसी भी तरह का सामान आपूर्ति करने के लिए तैयार है।

रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने शुक्रवार को भारतीय नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने  कहा भारत रूस से जो कुछ भी खरीदना चाहता तो उसके लिए हम आपस में चर्चा कर सकते हैं। लावरोव भारत आने से पहले चीन का दौरा किया था। शुक्रवार को लावरोव ने भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात कर कहा कि अगर भारत रूस और यूक्रेन के बीच हो रही जंग में मध्यस्थता करता है तो हम उसका स्वागत करेंगे।
वहीं, पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारत के बढ़ते प्रभाव को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने इस्लामाबाद में सिक्योरिटी डायलॉग 2022 में कहा कि भारत पश्चिमी देशों का सहयोगी होने के बावजूद रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है। बावजूद इसके, उस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा रूस दौरे को लेकर जहां एक शक्तिशाली देश नाराज हो गया था, जबकि भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर एक शब्द नहीं बोला।
ये भी पढ़ें 

बरेली में मुस्लिम लड़की और ईसाई लड़के ने सनातन धर्म अपनाया, की शादी  

परीक्षा पे चर्चा: PM ने कहा, ऑनलाइन-ऑफ़लाइन समस्या नहीं, मन है समस्या      

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें