25 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमदेश दुनियाRussia-Ukraine War: विदेश मंत्रालय का बड़ा फैसला, यूक्रेन से अपना दूतावास हटाएगा...

Russia-Ukraine War: विदेश मंत्रालय का बड़ा फैसला, यूक्रेन से अपना दूतावास हटाएगा भारत

यूक्रेन में भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा| आगे की घटनाओं के बारे में स्थितियों का समीक्षा किया जाएगा|

Google News Follow

Related

विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि देश के पश्चिमी भागों में हमलों सहित यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा| आगे की घटनाओं के बारे में स्थितियों का समीक्षा किया जाएगा|

गौरतलब है कि भारतीय दूतावास लगातार अपने उन नागरिकों के संपर्क में हैं जो वहां अब भी फंसे हुए हैं| वहीं ​​दूतावास की ही मदद से अब तक तमाम भारतीयों को युद्ध स्थल से रेस्क्यू किया जा चुका है| यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास समय-समय पर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करता रहता है, जिससे वहां मौजूद लोगों को बहुत मदद मिलती है|

रूस यूक्रेन में लगातार हमले कर रहा है| अब रूस पश्चिम क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है|  तमाम प्रतिबंधों के बावजूद रूस अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ तो वहीं यूक्रेन भी रूस के सामने झकने के बजाय लगातार उसके हमले का जवाब दे रहा है| यूक्रेन में खराब होती सुरक्षा स्थित हवाला देते हुए भारत सरकार ने रविवार को यूक्रेन के दूतावास को पोलैंड में शिफ्ट करने का फैसला लिया है|

रूस ने कहा है कि यूक्रेन में विदेशी हथियार ले जाने वाले काफिलों को रूसी सशस्त्र बल वैध रूप से निशाना बनाएंगे| देश के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने कहा कि रूस ने संयुक्त राज्य को यूक्रेन को हथियार भेजने पर बुरे नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है| उन्होंने कहा कि यूक्रेन को विदेशी हथियार पहुंचाने वाले काफिले के रूसी सशस्त्र बलों के निशाने पर होंगे|

​​यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: कीव की घेराबंदी, रूस ने मददगारों को चेताया

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,091फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें