मोदी सरकार के साथ आये जावेद, कहा, यूक्रेन का मुद्दा राष्ट्रीय सरोकार से जुड़ा

मोदी सरकार के साथ आये जावेद, कहा, यूक्रेन का मुद्दा राष्ट्रीय सरोकार से जुड़ा

हर समय मोदी सरकार की आलोचना करने वाले जावेद अख्तर ने यूक्रेन से भारतीयों के निकालने पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार के साथ हाँ में हाँ मिलाया। उन्होंने इसे राष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए सरकार की तारीफ की है। वहीं, भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘गंगा ऑपरेशन’ को भी सराहा है। जावेद अख्तर पुणे के एक कार्यक्रम में उन्होंने उम्मीद जताई की कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को निकालने में सफल होगी।

उन्होंने आगे कहा कि, मै आज भी यह सुना कि यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए एक सुरक्षित गलियारा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा राष्ट्रीय सरोकार से जुड़ा हुआ है।  उन्होंने कहा कि युद्ध में कोई नहीं जीतता ,अंततः सभी हार ही होती है  दोनों ओर से  लोग मारे जाते हैं। युद्ध  कभी भी किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए।

बता दें कि, यूक्रेन में बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। भारत इन भारतीयों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। भारत सरकार ने अपने चार मंत्रियों को यूक्रेन के आसपास के देशों में भेजा है। जहां भारतीयों को इस देशों के सीमा पर आने को कहा गया है। जिसके बाद यहां भारतीयों को विशेष विमान से वापस देश भेजा जा रहा है।भारत इस वहां से बड़ी संख्या भारतियों को निकला है और निकाला जा रहा है। इस कार्य में सेना के भी विमान सहयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें 

पुणे मेट्रो के लिए क्या किया जो सवार हो गए पवार

रूस ने यूक्रेन के दो इलाकों में किया संघर्ष विराम, नागरिकों को निकालने की कवायद

Exit mobile version